फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   chess competition Inauguration of three day organized under Gorakhpur Festival

गोरखपुर महोत्सव: शतरंज प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पहले दिन इन खिलाड़ियों का रहा दबदबा

Tue, 12 Jan 2021 10:25 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Jan 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
chess competition Inauguration of three day organized under Gorakhpur Festival
शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर महोत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ आरपीएम एकेडमी, ग्रीन सिटी गोरखनाथ में हुआ। पहले दिन पहले चक्र के मैच में सभी वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों ने अपने मैच आसानी से जीत लिए। सब जूनियर वर्ग में शीर्ष पासवान ने आर्यांश को, खुशबू यादव ने देवेल गुप्ता को, विजया अग्रवाल ने अरसिया श्रीवास्तव को, आर्यन सरन ने आयांश टिबरेवाल को, अमूल मिश्र ने मेहूली जैन को, मुकुंद सिंह ने सार्थक को पराजित कर एक अंक प्राप्त किया।

विज्ञापन


 जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता के टॉप सीटेड रेटेड खिलाड़ी सनुराग भाटिया ने अर्मत्यासेन का आसानी से हराया। आरपीएम एकेडमी ग्रीन सिटी के अर्पित गुप्ता ने अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी रीतेश साहनी को ड्रा पर रोक कर प्रतियोगिता के पहले दिन बड़ा उलटफेर किया। विनायक सिंह ने अश्मित शाही को, अविरल श्रीवास्तव ने कविश सोनकर को, अभिनव वर्मा ने कृष्णा को राज श्रीवास्तव ने मोहम्मद हसन को पराजित कर पूरे अंक पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन


ओपेन आयु वर्ग में पहले बोर्ड पर खेलते हुए टॉप सीटेड रेटेड खिलाड़ी कमलेश कुमार को कमरान अहमद अब्बासी ने कड़ी टक्कर दी। लेकिन बेहतरीन खेल अनुभव के कारण कमलेश बाजी को अपने पक्ष में कर लिए। अन्य मैचों में अतुल गुप्ता ने मनोरमा कुमारी को, मोहम्मद अली ने अब्दुल मन्नन को, नीरज प्रताप सिंह ने अभिषेक सागर को मात देकर एक अंक अर्जित कर लिया। को-आर्डिनेटर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार के तीन चक्रों के खेल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि हिन्दुस्तान उर्वरक एवं रसायन लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट मेंटिनेंस सुनील कुमार सिंह रहे। तहसीलदार सदर डॉ. संजीव दीक्षित, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय शाही, सेंट्रल एकेडमी के प्रबंधक सृंजय मिश्र, जिला शतरंज संघ के सचिव पीबी सिंह और प्रधानाचार्य आरपीएम एकेडमी ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। मुख्य आयोजक अजय शाही ने बताया कि कुल 205 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे है। जिसमें नौ  अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed