फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheque handed over to the wife of the deceased businessman under the Chief Minister's Business Accident Insurance Scheme.

Gorakhpur News: व्यापारी कल्याण दिवस पर 12 बड़े करदाता सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 30 Jun 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Cheque handed over to the wife of the deceased businessman under the Chief Minister's Business Accident Insurance Scheme.
गोरखपुर। राज्य कर विभाग की ओर से सोमवार को दानवीर भामाशाह की जयंती पर व्यापारी कल्याण दिवस मनाया गया। इस मौके पर आयोजित समारोह में जिले के 12 प्रमुख करदाताओं को उनके उत्कृष्ट कर योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दिवंगत व्यापारी विनोद कुमार गुप्ता की पत्नी सुनीता को 10 लाख रुपये की बीमा सहायता का चेक प्रदान किया गया। सम्मानित किए जाने वाले संस्थानों में गैलेंट इस्पात, अंकुर उद्योग, स्मार्ट व्हील्स, ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स और वरुण बेवरेज आदि प्रतिष्ठान शामिल रहे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों की हितैषी है। अध्यक्षता अपर आयुक्त राज्य कर, गोरखपुर जोन दीनानाथ ने की। इस मौके पर पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सीडीओ यशवंत त्रिपुरारी, नगर आयुक्त अजय जैन व बौद्ध संग्रहालय के उपनिदेशक यशवंत सिंह, राज्य कर विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड-2 संजय कुमार, संयुक्त आयुक्त नवीन कुमार, उदित नारायण सिंह और पंकज यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed