{"_id":"62b55bc397930f660157829a","slug":"check-corona-after-noon-then-go-to-chargaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: दोपहर बाद जांच करानी है तो जाएं चरगांवा, फॉरेंसिंक लैब परिसर में बना कोविड जांच केंद्र हो गया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना: दोपहर बाद जांच करानी है तो जाएं चरगांवा, फॉरेंसिंक लैब परिसर में बना कोविड जांच केंद्र हो गया बंद
Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:07 PM IST
सार
डॉ. एके सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर कोविड जांच शुरू कर दी गई है। स्वेच्छा से आने वाले यात्रियों कोरोना की निशुल्क जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना टेस्ट।
- फोटो : pti
विस्तार
गोरखपुर जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जहां जांच के कई और केंद्र खोलने की जरूरत है, वहीं फॉरेंसिंक लैब परिसर में 24 घंटे होने वाली कोरोना जांच की सुविधा बंद हो गई है। जिला अस्पताल में सिर्फ ओपीडी चलने तक ही जांच होती है। ऐसे में अगर किसी को दोपहर बाद कोरोना की जांच करानी है, तो उसे चरगांवा, सीएचसी जाना पड़ेगा।
इन दिनों सरकारी और प्राइवेट हॉस्पिटल की ओपीडी में भीड़ गई है। ज्यादातर मरीजों में कोरोना के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर भी इन्हें कोरोना की जांच कराने सलाह दे रहे हैं। पहले जिला अस्पताल के पास स्थित फॉरेंसिक जांच सेंटर में कोरोना की जांच हो रही थी। लेकिन, फॉरेंसिक लैब प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से अपनी यह जगह वापस मांग ली।
विभाग का कहना है कि यह जगह गार्ड रूम के लिए बनी है। डीएम के हस्तक्षेप के बाद इस जगह को फॉरेंसिक लैब को वापस कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच सेंटर को संक्रमण अस्पताल में संचालित करने का निर्णय लिया। लेकिन, निर्णय पर अभी अमल नहीं हो पाया है। इसका खामियाजा कोरोना जांच के लिए आने वाले मरीजों को उठाना पड़ रहा है।