फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cheated of Rs 3 lakh in the name of getting a shop

Gorakhpur News: दुकान दिलाने के नाम पर कर ली तीन लाख की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 12 Feb 2024 05:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 12 Feb 2024 05:04 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Cheated of Rs 3 lakh in the name of getting a shop
UP Police - फोटो : iStock

विस्तार

भाई को जीडीए का अफसर बताकर नौका विहार पर तीन दुकान दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की जालसाजी का मामला सामने आया है। पीड़ित को जब दुकान नहीं मिला तो उसने रुपये वापस मांगे। आरोप है कि इस पर आरोपी ने हत्या करने की धमकी दी।

विज्ञापन


कहा कि कई हत्या करा चुका हूं, रुपये भूल जाओ नहीं तो तुम्हारी भी हत्या हो जाएगी। पीड़ित रामगढ़ताल इलाके के महुईसुधरपुर मानसपुरीम कॉलोनी निवासी छोटे लाल की तहरीर पर रामगढ़ताल थाने में आरोपी अश्वनी दुबे पर रुपये हड़पने और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित छोटे लाल का कहना है कि दोस्त श्याम कुमार यादव के माध्यम से उनकी मुलाकात अश्वनी दुबे निवासी लोहिया एनक्लेव फेज एक ब्लाॅक नंबर 28 प्लैट नंबर 202 के रहने वाले से हुई। अश्वनी ने बताया कि उनका भाई आलोक दुबे उर्फ नीरज दुबे जीडीए के अधिकारी हैं और नौकायन पर दुकान दिलवा देंगे। पीड़ित आरोपी के झांसे में आ गया और फिर अपना और अपने दो भाइयों की तीन दुकानों के लिए आरोपी अश्वनी को 15 जून 2023 को एलआईसी के सामने तीन लाख रुपये नकद श्याम कुमार यादव और धर्मवीर निषाद के सामने दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीने में दुकान दिलाने का वादा किए थे। सात माह हो जाने के बाद भी दुकान नहीं दिला पाए। और जब उससे पैसे मांगता हूं तो मां बहन की गाली देता है। साथ ही अब धमकी देते हुए कहता है कि तुम्हें जान से मार दूंगा, मेरे ऊपर बहुत एफआईआर है। जाओ तुम्हें जो करना होगा कर लेना। मुझे उससे जान का खतरा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed