{"_id":"60155316ec99de5c8e650360","slug":"chauri-chaura-scandal-story-will-tell-from-cartoons-and-pictures-all-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देशभर के बच्चों को बताई जाएगी चौरी चौरा कांड की कहानी, इस चीज का सहारा लेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर के बच्चों को बताई जाएगी चौरी चौरा कांड की कहानी, इस चीज का सहारा लेगी सरकार
Sat, 30 Jan 2021 06:07 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 06:07 PM IST
विज्ञापन
चौरी चौरा शताब्दी समारोह
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी चौरा कांड के 100 साल पूरे होने के मौके पर पूरे साल शताब्दी समारोह के तौर पर इसे मनाया जाएगा। इस ऐतिहासिक घटना को बच्चों तक पहुंचाने में कार्टून और चित्रों का सहारा लिया जाएगा। इससे उन्हें चौरी चौरा कांड के बारे में जानकारी लेने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन
सरकार का प्रयास है कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा देश और नई पीढ़ी चौरीचौरा कांड के शहीदों के बारे में जानें। इस घटना से जुड़े ऐसे तथ्य जो बहुत सार्वजनिक नहीं हो सके हैं, उन्हें किताब की शक्ल दी जाएगी। बच्चे इसे आसानी से समझें, इसके लिए कार्टून और चित्रों के जरिए कॉमिक्स जैसी किताब छपेगी।
विज्ञापन
शताब्दी समारोह के तहत पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों से बच्चों को जोड़ा जाएगा। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। तथ्यों पर शोध के लिए एडीएम सिटी के नेतृत्व में कमेटी गठित की गई है। इसमें संस्कृति विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज गौतम और पर्यटन अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
चमड़ा मंडी के लिए दूसरी जगह की तलाश तेज
चौरीचौरा कांड से जुड़े मुकदमे का आदेश भी निकलवाया जा रहा है ताकि वास्तविक तथ्य पता चल सके। तथ्यों से तीन तरह की किताबों का प्रकाशन किया जाएगा। एक प्राथमिक व जूनियर तक के बच्चों के लिए होगी। दूसरी हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट स्तर तक के बच्चों के लिए तीसरी स्नातक स्तर के छात्रों के लिए होगी। डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने बताया कि चौरीचौरा कांड से जुड़े तथ्यों से संबंधित सबूतों को एकत्रित कर किताब तैयार की जाएगी।
चार फरवरी को चौरीचौरा कांड शताब्दी वर्ष महोत्सव को सफल बनाने के लिए डीएम ने भोंपा बाजार स्थित चपड़ा मंडी को अन्यत्र स्थानांतरित करने का निर्देश दिया है। एसडीएम व तहसीलदार ने इसके लिए शुक्रवार को मझना नाले के किनारे जमीन की तलाश की लेकिन सफलता नहीं मिली।
अधिकारियों ने फिलहाल मंडी में चमड़ा गिराने पर रोक लगा दी है। इस संबंध में एसडीएम ने पवन कुमार ने बताया की मझना नाले के पास की जमीन चमड़ा मंडी के लिए उपयुक्त नहीं है। यह कार्य हम लोगों के एजेंडे में है। कहीं न कहीं इसे शिफ्ट किया जाएगा। पर्याप्त जमीन की तलाश की जा रही है।
बता दें कि 27 जनवरी को शताब्दी वर्ष समारोह कार्यक्रम की समीक्षा करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चमड़ा मंडी को भोंपा बाजार से हटा कर कहीं अन्यत्र स्थापित करने का निर्देश दिया था। उसी के तहत जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन ने मंडी के लिए कहीं अन्यत्र जगह देखने का निर्देश दिया था।