फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri chaura Martyrs families became emotional after receiving respect from CM Yogi

सीएम योगी के हाथों सम्मान पाकर भावुक हुए शहीदों के परिजन, बोले- 'पुरखों का बलिदान बना गर्व की बात'

Thu, 04 Feb 2021 08:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 04 Feb 2021 08:00 PM IST
विज्ञापन
Chauri chaura Martyrs families became emotional after receiving respect from CM Yogi
चौरी चौरा हादसे में शहीद क्रांतिकारियों के परिजनों को सम्मानित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर के चौरीचौरा महोत्सव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर शहीदों के 16 परिजनों को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर परिजन भावुक हो गए। परिजनों ने कहा कि यह हमारा नहीं बल्कि हमारे पुरखों के बलिदान का सम्मान है।

विज्ञापन


उनकी आंखें नम थी लेकिन मस्तक गर्व से ऊंचा था। हो भी क्यों न, वर्चुअल रूप से जुड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके पुरखों की शहादत को हाथ जोड़कर नमन कर रहे थे।
विज्ञापन


परिजनों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह क्षण हमारे जीवन की धरोहर है। फांसी का फंदा चूमकर हमारे पुरखों ने सौ साल पहले देश को स्वतंत्र कराने में जो योगदान किया था आज पूरा देश उन्हें याद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि चौरीचौरा जनाक्रोश के शताब्दी समारोह के तहत 4 फरवरी 2022 तक पूरे प्रदेश में कार्यक्रम होंगे।

 

परिजनों से बातचीत

इस सम्मान के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूं। आज पूरा क्षेत्र हमारे पूर्वजों के सम्मान में खड़ा है। बहुत ही अभिभूत हूं, इससे ज्यादा अब कुछ नहीं बयां कर सकता। - गुलाब चौरसिया, मुंडेरा बाजार (शहीद रामरूप, जिन्हें फांसी हुई, के पौत्र)

पूर्वज के बलिदान को इस तरह सम्मान मिलने से अभिभूत हूं। सम्मान तो पहले भी मिला लेकिन इस तरह पूरा देश नहीं देख पाया था। अब पूरे देश के लोग पूर्वजों के त्याग के बारे में जान सकेंगे। - हरिलाल मौर्य, रामपुर रकबा  (शहीद इंद्रजीत, जिन्हें फांसी हुई, के पौत्र)

सुबह से ही गांव में लोग बधाई दे रहे हैं। योगी जी ने सम्मान देकर पूर्वजों के बलिदान को गौरवान्वित किया है। बहुत खुशी हुई कि हम लोगों की सरकार ने सुध ली है। - सावित्री देवी, मुंडेरा बाजार (शहीद झिंगनु, जिन्हें फांसी हुई, की पौत्र वधू)

मेरे दादा ने देश के लिए जो बलिदान दिया था उसे सरकार नमन कर रही है, इससे बड़ा सम्मान मेरे लिए कुछ नहीं हो सकता। पूरा परिवार बहुत खुश है, इस पल के इंतजार में रात भर मैं सो नहीं पाया। - रामनवल, रूदलापुर खोराबार (शहीद चमरू, जिन्हें फांसी हुई, के पौत्र)

देश के लिए बलिदान देने से बड़ी बात जीवन में कुछ नहीं होती है। खुशी है कि शहादत को पूरा देश नमन कर रहा है। मुख्यमंत्री जी को बहुत धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इस तरह आयोजन किया। - राम अशीष, पोखरभिंडा (शहीद करिया प्रसाद, जिन्हें फांसी हुई, के पौत्र)
--
पति मिश्रीलाल विकलांग हैं, इसलिए उनकी जगह मुझे सम्मान हासिल करने का सौभाग्य मिला। मुख्यमंत्री का बहुत आभार प्रकट करती हूं कि उन्होंने हमारे पुरखों की सुध ली। - सावित्री देवी, भरतपुर (शहीद अयोध्या, जिन्हें 5 साल की सजा हुई, की पौत्र वधू)

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed