फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chauri Chaura Double Murder: Police is solving the murder mystery by investigating several aspects

चौरीचौरा डबल मर्डर : कई पहलुओं पर जांच कर पुलिस सुलझा रही हत्या की गुत्थी

Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Chauri Chaura Double Murder: Police is solving the murder mystery by investigating several aspects
- चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में 29 मार्च की रात की घटना
विज्ञापन

- डबल मर्डर के 17 दिन बाद भी घटना का नहीं हो सका है पर्दाफाश

सरदारनगर (गोरखपुर)। चौरीचौरा के शिवपुर चकदहा में मां-बेटी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। वारदात 17 दिन पुरानी है, इस बीच पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की है, सीडीआर से लगाए सोशल मीडिया अकाउंट तक खंगाले हैं। लेकिन अभी तक किसी ठोस नतीजे पर पुलिस नहीं पहुंच पाई है जिससे घटना का पर्दाफाश होता दिखे।

शिवपुर गांव में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। वहीं, गांव में पुलिस कई लोगों से पूछताछ करती दिखी। ग्रामीणों को घटना के पर्दाफाश होने का इंतजार है। दिन भर गांव में इसको लेकर चर्चा चल रही है। ब्रह्मभोज नहीं करने की वजह से लोग हैरान हैं। केस का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस की अलग-अलग आठ टीमें लगाई गई हैं। घटना के बाद तत्काल कोटेदार संजय को जेल भिजवाकर, उसके खिलाफ साक्ष्य ढूंढने में पुलिस ने काफी पसीना बहाया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसके बाद खुशबू और पूनम के रिश्तों की भी पुलिस ने जांच पड़ताल की है। जांच में पता चला है कि एक युवक की वजह से खुशबू का पूनम से अक्सर विवाद होता था। दूर का रिश्तेदार लगने वाला वह व्यक्ति खुशबू के बैंक खाते में हर माह पैसा भेजता था।
विज्ञापन


संदेह के घेरे में पेंटर
सूत्रों के मुताबिक, बंगलुरू से लाए गए पेंटर का भी पूनम के घर आना जाना था। पेंटर काफी मनबढ़ किस्म का है। मोबाइल पर दोनों के बीच काफी बातचीत भी होती थी। पेंटर घटना के तीसरे तीन अचानक बंगलुरू चला गया। इस वजह से वह संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां-बेटी की गड़ासे से मारकर की गई थी हत्या
बीते 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे पूनम (45) और उसकी बेटी अनुष्का (13) की घर में सोते समय गड़ासे से मारकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की, तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल फोन वहां नहीं मिला। जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए। घटना के समय पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया था। बेटी खुशबू की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने गांव के ही संजय उर्फ शैलेंद्र, उसके पिता कोटेदार सरजू, भाई सुरेंद्र और दो अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज करते हुए संजय उर्फ शैलेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed