{"_id":"68656dc65d3a8c3dfc0f8194","slug":"chauri-chaura-double-murder-main-accused-sanjay-got-bail-from-court-2025-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौरीचौरा डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी संजय को मिली जमानत, 90 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई चार्जशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरीचौरा डबल मर्डर केस: मुख्य आरोपी संजय को मिली जमानत, 90 दिन बाद भी नहीं दर्ज हुई चार्जशीट
Wed, 02 Jul 2025 11:05 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, सरदारनगर (गोरखपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, सरदारनगर (गोरखपुर)
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:05 PM IST
सार
चौराचौरी डबल मर्डर केस में मुख्य आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को बुधवार को सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। संजय की पत्नी रीना देवी का कहना है संजय पूरी तरह निर्दोष है। इसके बाद भी वह 90 दिन से जेल में है।
विज्ञापन
चौरीचौरा डबल मर्डर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के शिवपुर चकदह गांव में मां बेटी की रात में सोते समय हत्या के 90 दिन बाद भी पुलिस चार्जशीट नहीं दाखिल कर पाई। इस कारण मुख्य आरोपी संजय उर्फ शैलेंद्र को बुधवार को सिविल कोर्ट ने जमानत दे दी। 29 मार्च की देर रात करीब 1:30 बजे मां-बेटी पूनम (45) और उनकी बेटी अनुष्का (13) की गड़ासे से मारकर हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची चौरीचौरा पुलिस ने घटना स्थल पर छानबीन की थी। तब पूनम का एंड्रॉयड मोबाइल वहां नहीं मिला था।
विज्ञापन
जांच में पता चला था कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पूनम का मोबाइल लेकर भाग गए थे। घटना के समय आरोपियों ने पूनम की बड़ी बेटी खुशबू काे दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। खुशबू ने अपने कमरे की दरवाजे के छेद से आरोपियों को देखा था। उसकी तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज किया था। महिला की बेटी खुशबू की तहरीर पर गांव के ही कोटेदार संजय उर्फ शैलेंद्र व उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। शैलेंद्र को घटना के बाद ही घर से सोते समय गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
विज्ञापन
जमानत के बाद संजय के घर में खुशी
संजय उर्फ शैलेंद्र कुमार की जमानत याचिका मंजूर की होने की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिवार वालों का कहना है कि तीन महीने से वह जेल में हैं। कोई भी सही से भोजन नहीं कर रहा था। बच्चे भी पिता को याद करके दुखी हो रहे थे। संजय की पत्नी रीना देवी का कहना है संजय पूरी तरह निर्दोष है। इसके बाद भी वह 90 दिन से जेल में है। संजय के अधिवक्ता नीरज शाही ने कहा कि पुलिस भी इस केस में चार्जशीट नहीं दाखिल कर पाई। नियम के अनुसार कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र डाला था। कोर्ट ने उसको संज्ञान लेकर संजय की जमानत मंजूर कर ली है। सीओ चौरीचौरा अनुराग सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। अभी चार्जशीट दाखिल नहीं हो पाई है। पुलिस टीम जांच में लगी है।
विज्ञापन
मौसी के घर रह रही खुशबू
खुशबू निषाद का कहना है कि घटना को तीन महीने हो चुके हैं। सभी सबूत भी पुलिस के पास है लेकिन वह घटना का खुलासा नहीं कर रही। बताया कि सब लोग काफी डरे और सहमे हुए हैं। हम लोगों को जान का खतरा है इसीलिए गांव छोड़ दिए हैं। अब अपने मौसी के साथ रहती हूं।
नार्को टेस्ट कराने की तैयारी
पुलिस मामले में दूसरे के शामिल होने का अंदेशा जताते हुए चार लोगों को संदिग्ध मान रही है। पुलिस चारों संदिग्धों का नार्को टेस्ट कराने की तैयारी में है। एसपी नॉर्थ ने इसके लिए मुख्यालय पत्र भेजा है। पुलिस का दावा है कि इस प्रक्रिया से सच सामने आ जाएगा।