फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chatori Gali will also shine now

Gorakhpur News: चटोरी गली भी अब चमकेगी

Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Chatori Gali will also shine now
अब नई डिजाइन में विकसित होगी चटोरी गली, एक तरफ सजेंगी दुकानें दूसरी ओर हरियाली
विज्ञापन

बंगलूरू के कंसल्टेंट तैयार कर रहे प्रस्ताव, अगले सप्ताह आएगी टीम

बाल विहार तिराहा और वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा स्थल के स्वरूप में होगा बदलाव
अभी इस सड़क पर बेतरतीब खड़ी होती हैं गाड़ियां, विकसित होने के बाद वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर की हृदयस्थली गोलघर के इंदिरा बाल विहार का स्वरूप जल्द ही बदल जाएगा। चटोरी गली के रूप में विकसित किए जाने वाली इस सड़क का संशोधित मॉडल तैयार किया जाएगा। इसमें एक तरफ खूबसूरत लाइटों की रंगबिरंगी रोशनी में पौधों की हरियाली लोगों को लुभाएगी तो दूसरी तरफ चाट-मोमो की दुकानें लगेंगी और वेंडर भी एक ड्रेस में नजर आएंगे। जाम जैसे हालात न बनें, इसके लिए सड़क पर गाड़ियों का आवागमन बंद किया जाएगा।



नगर निगम ने कार्ययोजना तैयार करने के लिए बंगलूरू के कंसल्टेंट से सलाह ली है। टीम के अगले हफ्ते पहुंचने की उम्मीद है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस संबंध में पहले एक प्रस्ताव तैयार हुआ था। लेकिन उसमें अब बदलाव किया जा रहा है। कंसल्टेंट इसके संशोधन का प्रस्ताव तैयार करेंगे। इसमें इंदिरा बाल विहार तिराहे से लेकर वीर बहादुर सिंह की प्रतिमा के आकार-प्रकार को बदलने का भी प्रस्ताव है। इसके अलावा चटोरी गली बन जाने के बाद यहां वाहनों की आवाजाही पर रोक लगेगी। इसके अलावा दुकानों को इस तरह से व्यवस्थित किया जाएगा कि किसी दुकान के सामने भीड़ न लगे।
विज्ञापन




जब स्कूलों की छुट्टियां होती हैं तो इंदिरा बाल विहार के सामने जाम लगा जाता है। यही हाल शाम को भी रहता है। रविवार की दोपहर 12.21 बजे यहां पर रोज की अपेक्षा कम भीड़ थी। लेकिन बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े नजर आए। शाम छह बजे कुछ लोगों ने खानपान की दुकानों के सामने चार पहिया वाहन खड़ी कर दीं। इससे कुछ देर तक जाम लग गया। गोलघर पुलिस चौकी ओर से जाने पर एमएलसी आवास के सामने बीच रोड पर एक कार खड़ी थी। इसके आगे जाने पर दोनों ओर बेतरतीब ढंग से बाइकें खड़ी नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन




दरअसल, खानपान की दुकानों पर शाम को भीड़ लगती है। लोग बाइकें सड़क पर खड़ी कर देते हैं। दूसरी पटरी पर ठेले पर चाय-चाट व मोमो की दुकानें सज जाती हैं। इसी बीच कुछ लोग चार पहिया वाहनें भी खड़ी कर देते हैं। इससे जाम लग जाता है। चटोरी गली के रूप में विकसित होने के बाद इस सड़क पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी।







बोले दुकानदार



यहां पर पार्किंग की समस्या होती है। पुलिस चौकी के पास पूर्व में जगह खाली कराई गई थी। इसके अलावा जीडीए टॉवर में जगह खाली है। चटोरी गली के रूप में सड़क विकसित होगी तो लोगों को सहूलियत मिलेगी।




रितेश सिंह, दुकानदार



0000



नगर निगम की ओर से जो तैयारी की जा रही है, वह सराहनीय है। इससे यहां की खूबसूरती बढ़ेगी। बड़े शहरों की तरह से माहौल होगा। बस यह जरूरी है कि सभी के लिए बेहतर इंतजाम हो।



भारत, दुकानदार





वर्जन



इंदिरा बाल विहार को सुंदर और सुसज्जित किया जाएगा। इस संबंध में कार्रवाई की जा रही है। इसका स्वरूप बदलकर आकर्षक बनाने की योजना है।



संजय सिंह चौहान, मुख्य अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed