फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chatori Gali of our Golghar will shine like a Chowpatty

बदल रहा है गोरखपुर: चौपाटी सी जगमगाएगी अपने गोलघर की चटोरी गली, बदल जाएगी रुपरेखा

Thu, 23 Nov 2023 09:28 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Nov 2023 09:28 AM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि इंदिरा बाल विहार को चटोरी गली के रूप में विकसित किया जा रहा है। शासन को डीपीआर भेज दी गई है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसे विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन
Chatori Gali of our Golghar will shine like a Chowpatty
गोरखपुर का इंदिरा बाल विहार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर के गोलघर का इंदिरा बाल विहार यानी चटोरी गली अब मुंबई की चौपाटी की तरह जगमगाएगा। इसके लिए पार्क की रुपरेखा बदली जाएगी। इसका सुंदरीकरण कराया जाएगा। पार्क से एसएसपी आवास तक सड़क चौड़ी होगी। नगर निगम ने इसके लिए 7.50 करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी है।

विज्ञापन


प्रस्ताव मंजूर होते ही यहां काम शुरू हो जाएगा। इसके पहले पांच करोड़ की डीपीआर को शासन ने निरस्त कर इसमें विकास के कुछ और कार्यों को जोड़ने के लिए कहा था। इसी के बाद इसमें पार्क के सामने सड़क चौड़ीकरण का काम जोड़ा गया।
विज्ञापन


इंदौर की छप्पन भोग गली, वाराणसी की कचौड़ी गली, लखनऊ की फूड स्ट्रीट, आगरा की पराठा गली और जयपुर की फूड चौपाटी की तर्ज पर अब गोरखपुर में मॉडर्न चटोरी गली बनेगी। शहर का इंदिरा बाल विहार पहले से ही स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यहां कई प्रकार की स्थानीय खाने-पीने की चीजें मिलती हैं, उसका स्वाद लेने के लिए लोग दूर-दराज से यहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम अब इस जगह को एक नया स्वरूप देने जा रहा है। आधिकारिक तौर पर इस इलाके को चटोरी गली के नाम से जाना जाएगा। डीपीआर स्वीकृत होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा और इसका नामकरण कर इसे चटोरी गली के रूप में तब्दील कर दिया जाएगा।

करीब 30 वर्ष पहले नगर निगम की ओर से एक पार्क के रूप में इंदिरा बाल बिहार की स्थापना हुई और इसके सामने कई दुकानें आवंटित की गईं। इसमें फास्ट फूड आदि बिकते हैं। तभी से यह स्थान खाने-पीने की लजीज चीजों के लिए प्रसिद्ध हो गया।

Chatori Gali of our Golghar will shine like a Chowpatty
ऐसे बनेगी गोरखपुर की चटोरी गली। - फोटो : अमर उजाला।

वेंडरों की दुकान और ड्रेस होगी तय

नगर निगम से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर को स्मार्ट सिटी बनने की कड़ी में इंदिरा बाल बिहार को मॉडर्न तरीके से विकसित किया जाएगा। इसमें वेंडरों को सिस्टमेटिक ढंग से दुकान अलॉट करने के अलावा उन्हें यूनिफॉर्म मुहैया कराई जाएगी, साथ ही यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए बेंच भी तैयार किए जाएंगे।

पार्क का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसे पूरी तरह से बदल कर गली के रूप में परिवर्तित कर दिया जाएगा। प्रवेश द्वार से सड़क की तरफ छोटी- छोटी दुकानें आवंटित होंगी। इसके अलावा पार्क के अंदर भी दुकानें रहेंगी। अभी पार्क के एक किनारे दुकानों के साथ अंदर खाली मैदान है। यहां लोग बैठते और समय व्यतीत करते हैं।

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि इंदिरा बाल विहार को चटोरी गली के रूप में विकसित किया जा रहा है। शासन को डीपीआर भेज दी गई है। प्रस्ताव मंजूर होने के बाद इसे विकसित किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed