{"_id":"63ef25ec7f3439ff020b44a2","slug":"chasing-an-auto-molesting-girl-students-in-gorakhpur-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में शोहदों का आतंक: ऑटो का पीछा कर छात्राओं से की छेड़खानी, पुलिस देख हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में शोहदों का आतंक: ऑटो का पीछा कर छात्राओं से की छेड़खानी, पुलिस देख हुए फरार
Fri, 17 Feb 2023 02:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Feb 2023 02:38 PM IST
सार
राजघाट थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के राजघाट इलाके में दो छात्राओं के ऑटो का पीछा कर अश्लील हरकत करने और हाथ पकड़कर खींचने का मामला सामने आया है। डर की वजह से छात्राएं चलती ऑटो से उतर गईं और ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी पहुंचीं। हालांकि, तब तक शोहदे वहां से भाग गए। छात्राओं की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, बेलीपार इलाके की रहने वाली छात्रा ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि 14 फरवरी को वह अपनी बहन के साथ ऑटो से रानीडीहा जा रही थी। रास्ते में दो युवक बाइक से उनके पीछे लग गए और अश्लील टिप्पणी करने लगे।
विज्ञापन
ऑटो जब ट्रांसपोर्टनगर पुलिस चौकी के पास पहुंची तो छात्राएं डर की वजह से उतर गईं। यह देख पहले शोहदे भी वहां रुके और उनमें से एक छात्रा का हाथ पकड़कर अश्लील हरकत करने लगे। छात्राएं उसका हाथ छुड़ाकर भाग गईं और पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन
छात्राओं को पुलिस के पास जाते देख शोहदे वहां से भाग गए। छात्राओं ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
राजघाट थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।