{"_id":"62d78d14cdda7615994a6478","slug":"charge-of-outpost-snatched-from-three-policemen-for-misbehaving-with-complainants","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: फरियादियों से दुर्व्यवहार पर तीन दरोगाओं से छीना चौकी का प्रभार, रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: फरियादियों से दुर्व्यवहार पर तीन दरोगाओं से छीना चौकी का प्रभार, रिपोर्ट पर हुई कार्रवाई
Wed, 20 Jul 2022 10:36 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 20 Jul 2022 10:36 AM IST
सार
पुलिस चौकी पर आए फरियादियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन दरोगाओं से चौकी इंचार्ज का प्रभार छीन लिया गया। शिकायत पर एसएसपी ने जांच कराई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर जिले में पुलिस चौकी पर आए फरियादियों से दुर्व्यवहार करने के आरोप में तीन दरोगाओं से चौकी इंचार्ज का प्रभार छीन लिया गया।
विज्ञापन
मोहद्दीपुर चौकी इंचार्ज रुद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया। वहीं, एक शख्स की पिटाई करने के आरोप में झंगहा थाने के बरही चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया। असुरन चौकी इंचार्ज कुंवर गौरव सिंह को एसपी सिटी कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
एसएसपी के मुताबिक, कैंट थाने में एक लड़की के अपहरण का केस दर्ज है। आरोप है कि चौकी इंचार्ज मोहद्दीपुर लड़की को ढूंढने की जगह उसके भाई को ही बुलाकर बदसलूकी की थी। पीड़ित ने इस मामले में एसएसपी से शिकायत की थी।
विज्ञापन
एसएसपी ने गोपनीय जांच कराई और आरोप सही पाया। लिहाजा, चौकी इंचार्ज को निलंबित कर विभागीय जांच का आदेश दे दिया। इसी तरह बरही चौकी इंचार्ज विजय प्रताप सिंह पर एक शख्स ने पिटाई का आरोप लगाया था। आरोप सही पाए जाने पर उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया।
दूसरी तरफ, असुरन चौकी इंचार्ज रहे कुंवर गौरव सिंह पर ठेले वालों ने पिटाई करने का आरोप लगाया था। इसी बीच एक भाजपा नेता ने भी बदसलूकी करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की थी। जांच में मामला सही पाया गया तो चौकी इंचार्ज का प्रभार छीनकर उन्हें एसपी सिटी ऑफिस से संबद्ध कर दिया गया।