फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos in Tilak ceremony, stones pelted on vehicles, Rs 50,000 taken away

Gorakhpur News: तिलक समारोह में उत्पात, गाड़ियों पर पथराव, 50 हजार ले भागे

Thu, 15 Feb 2024 09:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 15 Feb 2024 09:02 AM IST
सार

बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सरया महुलिया गांव में तिलक में वाहनों पर गांव के मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। इसमें पांच वाहनों का शीशा टूट गया।

विज्ञापन
Chaos in Tilak ceremony, stones pelted on vehicles, Rs 50,000 taken away
पुलिस सीसीटीवी कैमरा से जांच कर आरोपियों की पहचान करेगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
बड़हलगंज (गोरखपुर)। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के सरया महुलिया गांव में तिलक में वाहनों पर गांव के मनबढ़ों ने पथराव कर दिया। इसमें पांच वाहनों का शीशा टूट गया। आरोप है कि इस दौरान एक कार में बैग में रखे 50 हजार रुपये भी मनबढ़ बैग सहित उठा ले गए। पीड़ित ने पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक,मंगलवार की रात सरया महुलिया गांव निवासी रामनछत्तर विश्वकर्मा के बड़े पुत्र का रात साढ़े नौ बजे तिलक चढ़ रहा था। इस बीच गोरखपुर से तिलक में आए लोगों के वाहनों पर गांव के मनबढ़ों ने पथराव कर दिया, जिससे तिलक समारोह में अफरातफरी मच गई। पथराव से पांच वाहनों के सभी शीशे पूरी तरह टूटकर बिखर गए। इस दौरान एक कार में रखा 50 हजार रुपये बैग सहित गायब हो गया।
विज्ञापन


पथराव करने के पहले मनबढ़ों ने सार्वजनिक स्थान पर लगे सीसीटीवी कैमरे व पोल की लाइट को क्षतिग्रस्त कर दिया था। तहरीर में पीड़ित ने कहा है कि ग्राम प्रधान के उकसावे पर यह हमला किया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए वाहनों पर पथराव करने वाले मनबढ़ों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed