फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos erupts on second day after Arun's death, houses of accused vandalised

Gorakhpur News: अरुण की मौत के बाद दूसरे दिन भी बवाल, आरोपियों के घर में तोड़फोड़

Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Chaos erupts on second day after Arun's death, houses of accused vandalised
अरुण हत्याकांड : गोरखनाथ मंदिर रोड जाम करने की कोशिश, गांव से लेकर मेडिकल कॉलेज तक पुलिस रही मुस्तैद
विज्ञापन

चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तेनुहिया गांव में गोली लगने से अरुण निषाद की मौत के बाद सोमवार सुबह माहौल फिर गरमा गया। आक्रोशित ग्रामीण न्याय की मांग करने गोरखनाथ मंदिर जाने को लेकर हंगामा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने बल प्रयोग कर उन्हें रोका। इसके साथ ही ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी मुख्य आरोपी विशाल के घर तोड़फोड़ की कोशिश की। उधर, पोस्टमार्टम के बाद देर शाम कड़ी सुरक्षा के बीच युवक का अंतिम संस्कार हुआ।
रविवार शाम चार बजे किसी बात को लेकर अरुण और उसके दोस्त विशाल के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान विशाल और देवेंद्र समेत अन्य युवकों ने अरुण को गोली मार दी। गंभीर हालत में परिवार के लोग बीआरडी मेडिकल काॅलेज ले गए जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण मेडिकल चौकी के सामने जमा हो गए और सड़क जाम कर दी। इससे पहले गांव में पहुंचे पुलिसकर्मियों को भीड़ ने दौड़ा लिया।
विज्ञापन

वारदात के बाद आक्रोशित भीड़ आरोपी विशाल के घर पहुंच गई। गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की गई, कुछ लोग दीवार फांदकर अंदर घुस गए। बाहर से पथराव कर खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए गए। आरोप है कि लूटपाट की भी कोशिश की गई। विशाल के परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं। 19 फरवरी को उसकी बहन की शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब आठ बजे गांव के लोग आरोपियों पर कार्रवाई, परिवार को मुआवजा की मांग करते हुए गोरखनाथ मंदिर की ओर बढ़े। सूचना मिलते ही गोरखनाथ पुलिस सक्रिय हो गई। मंदिर के सामने सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे ग्रामीणों को बल प्रयोग कर हटाया गया। करीब 10 बजे एसएसपी डाॅ. कौस्तुभ चिलुआताल थाने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
दोपहर में कड़ी सुरक्षा के बीच मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव को पुलिस सुरक्षा में गांव लाया गया। दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात है।
बहन की शादी से पहले जिगरी दोस्त की हत्या से उलझी पुलिस
अरुण निषाद की मौत के मामले ने पुलिस को कई उलझे सवालों के बीच खड़ा कर दिया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी विशाल और अरुण जिगरी दोस्त थे। ऐसे में वारदात की वजह समझने के लिए पुलिस आरोपी के परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक विशाल की बहन की शादी 19 फरवरी को तय है। परिवार शादी की तैयारियों में जुटा था, तभी यह वारदात हो गई। चर्चा है कि अरुण का विशाल के घर आना-जाना था। चिलुआताल थाना पुलिस का कहना है कि सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है।

जनप्रतिनिधि पहुंचे, परिवार को ढांढस बंधाया
अरुण निषाद की हत्या के बाद निषाद समाज के नेता और कई जनप्रतिनिधि मृतक के घर पहुंचे। निषाद नेता श्रवण निषाद समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही परिवार को हर प्रकार का सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पुलिस ने पूरे गांव में सुरक्षा और निगरानी जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed