फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Chaos and fight over playing of obscene songs

Gorakhpur News: अश्लील गाना बजाने पर मचा बवाल, मारपीट

Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
Chaos and fight over playing of obscene songs
बड़हलगंज थाने में दोनों पक्षों से केस दर्ज
विज्ञापन

पांच आरोपियों का पुलिस ने किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के पिड़हनी गांव में अश्लील गाना बजाने पर बवाल हो गया और दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से नौ व दूसरे पक्ष से चार युवकों पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। इसके अलावा पुलिस एक पक्ष से तीन और दूसरे पक्ष के दो आरोपियों का चालान भी कर चुकी है।


जानकारी के अनुसार, पिड़हनी गांव निवासी धनपत ने तहरीर देकर बताया कि 25 अगस्त की रात 8:30 बजे अश्लील गाना बजाने से मना करने पर मेरे भतीजे अंकित, बीरु, साहिल व आलोक को पिड़हनी चकिया के नौ युवकों ने घेर कर मारापीटा, जिससे वे घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष के विसुनदेव यादव ने तहरीर में कहा है कि परिवार के जितेन्द्र व रंजीत को चार लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed