फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Change in weather due to moist western winds blowing from the Arabian Sea

Gorakhpur News: अरब सागर से चल रही नम पश्चिमी हवाओं के चलते मौसम में बदलाव

Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Change in weather due to moist western winds blowing from the Arabian Sea
गोरखपुर। अरब सागर में चल रही नम पश्चिमी हवाओं के चलते इन दिनों मौसम के मिजाज में लगातार बदलाव दिख रहा है। दो-चार दिन चटख धूप के बाद अचानक बादल छाने और तेज हवा चलने के कारण तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। मौसम में बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, मौसम में यह बदलाव ईरान के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ के क्षेत्र के कारण कारण आया है। अरब सागर से नम पश्चिमी हवाएं भी चल रही हैं। इससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने से उसका असर आसपास के प्रदेश पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

इस दौरान मौसम विभाग ने आंधी-तूफान एवं बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की थी। हालांकि गोरखपुर समेत आसपास जिलों में इसका खासा असर नहीं देखने को मिला। दिन में कभी कभार बादल छाए रहे। सोमवार की शाम को हवाएं चलती रहीं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इसका असर आगे भी देखने को मिलेगा। मंगलवार से दो-तीन दिन सतही स्तर पर तेज पछुआ हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार लोगों को परेशान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 के करीब पहुंचा अधिकतम तापमान
मौसम विभाग ने सोमवार को अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह इस मौसम का अबतक का सबसे अधिक तापमान है। दिन में चटक धूप के साथ उमस लोगों को परेशान करती रही। न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed