{"_id":"64461c0ad332e59e9c0ff5f5","slug":"chances-of-rain-in-gorakhpur-today-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: दिन में चटक धूप, शाम को मौसम सुहवना, आज गोरखपुर में बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: दिन में चटक धूप, शाम को मौसम सुहवना, आज गोरखपुर में बारिश के आसार
Mon, 24 Apr 2023 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 24 Apr 2023 11:34 AM IST
सार
सोमवार को जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर पांच से 10 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। दिन का तापमान लुढ़ककर 38 डिग्री तो रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री तक आ गया है।
विज्ञापन
बादल छाने से मौसम हुआ सुहाना।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
आसमान में बादलों की मौजूदगी से रविवार को मौसम का मिजाज काफी ठीक रहा। तेज धूप नहीं हुई तो तपिश भी कम महसूस हुई। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा। शाम को आकाश में घने बादल छा गए तो कुछ इलाकों में धूल भरी तेज आंधी चली। देर रात तक बादल छाए रहे। सोमवार को हल्की बारिश और बूंदाबांदी के आसार हैं।
विज्ञापन
आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण कई दिनों से तेजी से बढ़ रहा तापमान रविवार को थम गया। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक गोरखपुर और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 36 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कुछ स्थानों पर तेज हवा के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ जगहों पर पांच से 10 मिलीमीटर तक वर्षा हो सकती है। दिन का तापमान लुढ़ककर 38 डिग्री तो रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 22 डिग्री तक आ गया है। अगले दो दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन