फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Challans are cancelled following an investigation into complaints regarding erroneous challans.

Gorakhpur News: गलत चालान की शिकायतों पर जांच के बाद निरस्त होता है चालान

Fri, 25 Sep 2026 03:14 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:14 AM IST
विज्ञापन
Challans are cancelled following an investigation into complaints regarding erroneous challans.
गोरखपुर। गलत चालान की शिकायत मिलने पर ट्रैफिक पुलिस जांच कर उसे गलत पाए जाने पर निरस्त करती है। जिले में इस तरह की महीने में औसतन 15 से 20 शिकायतें आती हैं। अगस्त में 25 वाहन मालिकों ने गलत चालान की शिकायत की। शिकायतकर्ताओं से प्रार्थना पत्र लेकर संबंधित चालान और वाहन का विवरण जांचा जाता है।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, कुछ मामलों में वाहन एक स्थान पर होने के बावजूद दूसरे स्थान का चालान कटने की शिकायत मिलती है। वहीं, घर पर खड़े वाहन का चालान कटने के मामले भी सामने आते हैं। जांच के दौरान चालान से जुड़े विवरण और उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जाता है। जांच में गलती मिलने पर चालान निरस्त कर दिया जाता है। इससे वाहन मालिक को गलत चालान के भुगतान या उसके निस्तारण के लिए परेशान नहीं होना पड़ता। एसपी ट्रैफिक अमित श्रीवास्तव ने बताया कि गलत चालान की शिकायतों पर नियमानुसार जांच की जाती है। गलती मिलने पर चालान निरस्त कर दिया जाता है। वाहन मालिक चालान में त्रुटि होने पर ट्रैफिक पुलिस के पास प्रार्थना पत्र देकर शिकायत कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed