फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cervical cancer can be prevented through screening and awareness

Gorakhpur News: जांच व जागरूकता से रुक सकता है सर्वाइकल कैंसर

Fri, 05 Jan 2024 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer can be prevented through screening and awareness
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय के मुंह का कैंसर) ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) के संक्रमण से होता है। इसे सावधानी, जननांग स्वच्छता, टीकाकरण, समय पर जांच और शुरूआती लक्षणों को पहचान कर पूरी तरह से रोका जा सकता है। यह स्तन कैंसर के बाद महिलाओं में होने वाली दूसरी बड़ी बीमारी है। इससे हर आठ मिनट में एक महिला की जान चली जाती है।
यह जानकारी बृहस्पतिवार को एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सेठ ने बृहस्पतिवार को जागरूकता कार्यक्रम में दी। स्त्री एवं प्रसुति रोग विभाग जनवरी को सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह के रूप में मना रहा है। महिलाओं को इस जानलेवा कैंसर की रोकथाम व निदान की जानकारी के साथ मुफ्त पीएपी (पैप) स्क्रीनिंग टेस्ट कैंप का आयोजन किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. शिखा सेठ ने कहा कि समय रहते कैंसर का पता लक्षणों व पीएपी टेस्ट से लग सकता है। इसके लिए जिम्मेदार एचपीवी से बचाव का टीका भी बाजार में उपलब्ध है। जो 9 से 14 साल की लड़कियों को लगाया जाता है। इससे 97 प्रतिशत रोग कम होने की संभावना हो जाती है। अभियान के दौरान 25 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं अपनी निःशुल्क जांच करा सकती हैं। इस जांच में बीमारी के लक्षण मिलने पर एम्स में ही इलाज भी हो जाएगा।
विज्ञापन

-------
शिवपुर और डुमरी खास में लगेगा कैंप
शिवपुर और डुमरी खास के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र पर जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। इसमें एमबीबीएस नर्सिंग और पीजी विद्यार्थियों के लिए कैंसर की जांच और इलाज पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी अयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed