{"_id":"600d4f86db2bd93ac11b6885","slug":"centralized-women-help-desk-opened-at-gorakhpur-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर खुला केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए खास इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर खुला केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क, महिलाओं के लिए खास इंतजाम
Sun, 24 Jan 2021 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:14 PM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर महिला हेल्पडेस्क का उद्घाटन करते एसपी रेलवे डॉ बृजेश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
जीआरपी थाना पर अब अपनी शिकायत दर्ज कराने आने वाली महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। रविवार को आधुनिक केंद्रीयकृत महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष खोल दिया गया, जिसका उद्धघाटन एसपी रेलवे डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
पीड़ित महिलाओं की शिकायत सुनने के लिए महिला आरक्षी आरती चौहान व महिला आरक्षी गोदावरी ओझा की ड्यूटी लगाई गई है। महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष पर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों यथा 112, 1090 व 108 आदि का स्टीकर चस्पा कराया गया।
विज्ञापन
महिला हेल्प डेस्क पर महिला संबंधी प्राप्त समस्त शिकायतों को दर्ज करने हेतु एक कंप्यूटर सिस्टम मय सहवर्ती उपकरण, मोबाइल व एक रजिस्टर रखा गया है। साथ ही वहां पर पीने का शुद्ध पानी, कुर्सियां, सादा कागज और कलम रखा गया है।
विज्ञापन
उद्घाटन के अवसर पर प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव थाना जीआरपी, गोरखपुर व प्रभारी निरीक्षक जेश कुमार सिन्हा आरपीएफ पोस्ट गोरखपुर तथा जीआरपी, आरपीएफ रेलवे विभाग के अन्य अधिकारी, कर्मचारी व यात्री उपस्थित रहे।