{"_id":"6015477b2a0444593d3d6cec","slug":"central-zoological-authority-given-permission-to-bring-babbar-lion-to-gorakhpur-zoological-park","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द दहाड़ेगा बब्बर शेर, जानिए कब कर सकेंगे इसका दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर चिड़ियाघर में जल्द दहाड़ेगा बब्बर शेर, जानिए कब कर सकेंगे इसका दीदार
Sat, 30 Jan 2021 05:18 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्राणि उद्यान प्राधिकरण (सीजेडए) ने शेड्यूल 1, 2, 3 और 4 के सभी जानवरों को गोरखपुर प्राणि उद्यान में लाने की अनुमति दे दी है। प्राणि उद्यान के लोकार्पण के बाद बब्बर शेर इटावा लायन सफारी से यहां लाने की तैयारी की जाएगी। वर्ष 2019 से ही ये बब्बर शेर इटावा लायन सफारी में रखे गए हैं।
हालांकि शेड्यूल 3 और 4 के प्रतिबंधित वन्य जीवों को प्राणि उद्यान लाने के लिए प्रधान मुख्य वन संरक्षक वाइल्ड लाइफ की तरफ से अनुमति पहले ही दे दी गई थी। लेकिन, इसके लिए सीजेडए की अनुमति भी जरूरी थी। बीते सोमवार को सभी शेड्यूल के वन्य जीवों की मंजूरी मिलने के बाद उन्हें यहां लाने का रास्ता साफ हो गया है। इन चारों शेड्यूल के कुल 119 वन्य जीवों को यहां रखा जाएगा। इटावा लायन सफारी से लाए जाने वाले बब्बर शेर भी इसमें शामिल हैं। वहां से दो मादा व एक नर बब्बर शेर यहां लाया जाना है।
इसके अलावा गैंडा, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ समेत अन्य वन्य जीव भी लाए जाएंगे। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि सभी शेड्यूल के जानवरों को लाने की अनुमति मिल गई है। लोकार्पण के बाद इन्हें यहां लाए जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।

सबसे पहले विनोद वन के आएंगे वन्य जीव
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले विनोद वन के वन्य जीव प्राणि उद्यान में लाए जाएंगे। इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है। यहां से कुल 40 वन्य जीवों को यहां लाया जाना है। सभी की जांच परीक्षण रिपोर्ट भी बरेली से आ गई है। इनमें चीतल, मोर, हिरण समेत अन्य वन्य जीव शामिल हैं। जबकि, इसके बाद लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर से जानवरों को लाया जाएगा। इसके तुरंत बाद इटावा लायन सफारी से बब्बर शेरों को लाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कमेटी करेगी बब्बर शेरों को लाने का फैसला
शेड्यूल एक के जानवरों में बब्बर शेर समेत कुछ अन्य वन्य जीव शामिल हैं। इन्हें गोरखपुर चिड़ियाघर तक लाए जाने का फैसला अब कमेटी तय करेगी। कमेटी में कानपुर चिड़ियाघर के निदेशक, इटावा लायन सफारी के निदेशक, गोरखपुर प्राणि उद्यान के निदेशक व स्टेट जू अथॉरिटी के मेंबर सेक्रेटरी शामिल हैं। गुजरात से लाए गए सात बब्बर शेरों में से तीन को ही गोरखपुर लाया जाना है। कमेटी इन्हीं तीन को लेकर फैसला करेगी कि किसे गोरखपुर प्राणि उद्यान में भेजा जाएगा।
इन प्रमुख जानवरों को लाने की मिली अनुमति
बब्बर शेर, बाघ, तेंदुआ, लंगूर, हिमालयन ब्लैक बीयर, जैकाल, हिप्पो पोटामस, हॉग डीयर, बीयर स्वैंप, ब्लैक बक समेत अन्य वन्य जीव शामिल हैं।

इन शेरों में किया जाएगा चयन
प्राणि उद्यान के निदेशक राजामोहन ने बताया कि चिड़ियाघर में सभी चारों शेड्यूल के जानवरों को लाने की अनुमति मिल गई है। बब्बर शेर को लाने के लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी को ही तय करना होगा कि वहां से कौन से तीन बब्बर शेर यहां आएंगे। प्राणि उद्यान के लोकार्पण के बाद यहां जानवरों को लाने का सिलसिला शुरू कर दिया जाएगा।
- शेरनी महेश्वरी व उसके नर व मादा शावक
- शेरनी मरियम
- शेरनी जेनिफर
- शेरना राधा का मादा शावक