{"_id":"6480d37fe01ca4ae76051b77","slug":"central-team-may-come-next-week-for-clean-survey-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-198539-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह आ सकती है केंद्रीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्वच्छ सर्वेक्षण के लिए अगले सप्ताह आ सकती है केंद्रीय टीम
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्वच्छ भारत मिशन शहरी की केंद्रीय टीम 10 जून के बाद कभी भी शहर की स्वच्छता व्यवस्था जांचने आ सकती है। टीम नगर निगम के ओेडीएफ प्लस प्लस, वॉटर प्लस एवं गारबेज फ्री सिटी (जीएफसी) आदि के दावों की जांच करेगी।
बुधवार को अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र एवं उपनगर आयुक्त संजय शुक्ला की मौजूदगी में स्वच्छ भारत सर्वेक्षण के अंतर्गत की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा कर संबंधित को कार्य दायित्व निर्धारित किए गए। बैठक में बताया गया कि 10 जून के बाद कभी भी केंद्रीय टीम भौतिक सत्यापन के लिए आएगी, इसलिए सभी अपनी तैयारी कर लें। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगवार की अध्यक्षता में सात जून को बैठक होगी। नोडल अधिकारी उप नगर आयुक्त डॉ मणि भूषण तिवारी ने बताया कि पिछली बार स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में गोरखपुर राष्ट्रीय रैंकिंग में 37 पायदान चढ़ा था। गोरखपुर नगर निगम को पूरे देश में 74वां स्थान मिला था। इसके अलावा प्रदेश की रैंकिंग में भी दो स्थान के उछाल के साथ नौवें से सातवें स्थान पर पहुंचा था। इस बार कोशिश रहेगी गोरखपुर नगर निगम को और बेहतर स्थान मिले। इस दौरान मुख्य अभियंता संजय चौहान, महाप्रबंधक (जल), वाहन प्रभारी अधिकारी, प्रभारी अधिकारी स्टोर,प्रभारी अधिकारी स्टोर, प्रभारी अधिकारी एमआरएफ, समस्त जोनल अधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -- --