फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Center approval to state first State Institute of Hotel Management in Gorakhpur

खुशखबर: प्रदेश के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट को केंद्र की मंजूरी, 16.50 करोड़ आवंटित

Fri, 10 Sep 2021 08:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 10 Sep 2021 08:55 PM IST
सार

इंस्टीट्यूट के लिए गीडा में तलाशी जा रही जमीन, मानव संसाधन विकास प्रभाग ने यूपी पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव से मांगा डीपीआर।

विज्ञापन
Center approval to state first State Institute of Hotel Management in Gorakhpur
सीएम योगी और पीएम मोदी। (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

गोरखपुर में यूपी के पहले स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) के लिए भारत सरकार के मानव संसाधन विकास प्रभाग ने अपनी मंजूरी देते हुए 16.50 करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। इसमें 10 करोड़ रुपये बिल्डिंग निर्माण, 2.50 करोड़ रुपये उपकरण खरीद और चार करोड़ रुपये हॉस्टल निर्माण के लिए आवंटित किए गए हैं।

विज्ञापन


मानव संसाधन विकास प्रभाग के उप महानिदेशक ने प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव और महाप्रबंधक पर्यटन एवं संस्कृति विभाग से जल्द इंस्टीट्यूट निर्माण के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर भेजने को कहा गया है। साथ ही मानव संसाधन विकास प्रभाग की तरफ से राज्य सरकार को इंडियन होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) सोसाइटी में इस इंस्टीट्यूट का पंजीकरण कराने को कहा है। एक शर्त भी रखी है कि खर्च अनुमानित लागत से अधिक होने की दशा में उसका वहन राज्य सरकार को करना पड़ेगा।
विज्ञापन


बता दें कि जुलाई में पिपराइच ब्लॉक के अगया गांव में पांच एकड़ जमीन इंस्टीट्यूट के नाम अंकित कर दी गई थी। मगर महाप्रबंधक पर्यटन विभाग ने इसे अनुपयोगी बताते हुए जिला प्रशासन को दूसरी जगह जमीन चिह्नित करने के लिए कहा है। इसपर डीएम विजय किरन आनंद ने सीईओ गीडा को गीडा क्षेत्र में ही इंस्टीट्यूट के लिए जमीन तलाशने का निर्देश दिया है। इस इंस्टीट्यूट का संचालन पर्यटन विभाग करेगा। बताया जा रहा है कि दशहरा या दीवाली के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसकी आधारशिला रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे पूर्वांचल के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

इस संस्थान में प्रवेश लेने वाले छात्रों को कम खर्च पर होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। इससे न केवल गोरखपुर, बल्कि पूरे पूर्वांचल समेत बिहार से सटे जिलों व नेपाल के विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।

स्थानीय होटलों से होगा अनुबंध
इंस्टीट्यूट में 400 से अधिक छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की व्यवस्था होगी। शहर के होटलों के साथ इस संस्थान का अनुबंध भी होगा। संस्थान में होटल मैनेजमेंट के क्षेत्र में डिप्लोमा से लेकर बैचलर एवं मास्टर डिग्री तक के पाठ्यक्रम संचालित होंगे। संस्थान में शिक्षकों और सभी कर्मचारियों की नियुक्ति नियमित होगी और सभी सरकारी पे रोल पर होंगे।

कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयास से गोरखपुर में स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट के लिए भारत सरकार की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है। मानव संसाधन विकास प्रभाग ने 16.40 करोड़ रुपये भी आवंटित कर दिए हैं। इंस्टीट्यूट के लिए गीडा में जल्द जमीन चिह्नित कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed