{"_id":"5f6cfdac8ebc3e12a4729d56","slug":"celebration-on-road-jail-gorakhpur-city-news-gkp3668211111","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने वाले हो जाएं सतर्क, अब जेल में गुजारनी पड़ेगी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर केक काटकर जन्मदिन मनाने वाले हो जाएं सतर्क, अब जेल में गुजारनी पड़ेगी रात
Fri, 25 Sep 2020 10:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में सड़क पर खड़ी गाड़ी के बोनट या फिर हाथों पर केक रखकर जन्मदिन या कोई और जश्न मनाया तो रात जेल में गुजारनी पड़ सकती है। पुलिस ऐसा करने वालों के प्रति सख्त हो गई है। वहीं सड़क पर गाड़ी में शराब का सेवन करने वालों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी।
जानकारी के मुताबिक, मोहद्दीपुर गोलीकांड में नए उम्र के युवकों का नाम सामने आने के बाद से पुलिस भी हैरान है। जांच में एक बात और साफ हो गई है कि ये युवक छोटे-छोटे मामलों में मारपीट कर लेते हैं जिसके बाद बड़ी वारदात हो जाती है। यही कारण है कि पुलिस अब इनके हर कदम की निगरानी में जुट गई है।
एसएसपी के आदेश पर हर थाना क्षेत्र में सड़क पर जश्न मनाने वालों और शराब पीने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही युवकों के घरवालों को भी उनकी करतूतों की सूचना दी जाएगी। साथ ही साइबर सेल युवाओं के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी नजर रखेगी। ताकि ऐसी पार्टियों पर रोक लगाई जा सके।

Trending Videos
कहां से पाते हैं असलहे, जड़ तक जाएगी पुलिस
एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि इन नए उम्र के युवकों को असलहा कहां से मिल रहा है इसकी तह तक पुलिस जरूर जाएगी। एक युवक का नाम भी सामने आया है जो असलहा सप्लाई करता है, उसकी तलाश की जा रही है। इसके अलावा जो भी इस धंधे से जुड़ा है सबकी जांच कर पुलिस कार्रवाई करेगी।