{"_id":"666cd11869f50b20a202ca64","slug":"celebrate-bakrid-in-traditional-manner-action-will-be-taken-against-new-tradition-sp-city-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-589529-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: परंपरागत ढंग से मनाए बकरीद, नई परंपरा पर होगी कार्रवाई: एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: परंपरागत ढंग से मनाए बकरीद, नई परंपरा पर होगी कार्रवाई: एसपी सिटी
Sat, 15 Jun 2024 04:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम के निर्देश पर एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में शांति एवं सद्भावना समिति की बैठक हुई। बैठक में ईदुज्जुहा (बकरीद) पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल ढंग से सम्पन्न कराने के लिए चर्चा की गई। इस दौरान त्यौहार आपसी मेल-मिलाप एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाया जाने और अफवाहों पर ध्यान न देने का सुझाव लोगों को दिया गया। साथ ही शांति व्यवस्था बिगड़ने पर तत्काल प्रभाव से पुलिस अधिकारियों को सूचना देने का आह्वान किया गया। चेतावनी दी गई कि किसी भी तरह का अवरोध उत्पन्न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने सड़क व नालियों की साफ-सफाई, ढीले एंव जर्जर विद्युत तारों को ठीक करने के साथ ही अनवरत रूप से जलापूर्ति/विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया और साथ ही कहा कि किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाये। उन्होंने कहा कि ऐसे पशुओं की कुर्बानी न करें जो प्रतिबंधित हों। कुर्बानी खुले में नहीं बल्कि निर्धारित स्थलों पर ही करें। कुर्बानी के बचे अवशेषों को इधर-उधर न फेंककर नगर निगम की गाड़ियों व निर्धारित स्थलों पर डालें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावना आहत हो। उन्होंने कहा कि नई परम्परा लागू करने की अनुमति नहीं होगी, परम्परागत व्यवस्था रहेगी। उन्होंने ईदगाहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की अपील की ताकि किसी भी अप्रिय घटना पर त्वरित कार्यवाही की जा सके।
इस अवसर पर एसपी नार्थ, एसपी ट्रैफिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के संबंधित अधिकारी गण के साथ शांति एवं सद्भावना समिति के सदस्य डाॅ. सुधाकर पांडेय, आदिल अमीन, सरदार बलबीर सिंह, इरशाद अब्दुल्ला आदि उपस्थित रहें।