{"_id":"6644c1d04570c57e650f48ab","slug":"ce-of-municipal-corporation-gorakhpur-planned-to-raise-road-from-civil-line-mp-gi-college-to-dm-bungalow-2024-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अब बरसात में नहीं होगी सिविल लाइंस इलाके में जलभराव की दिक्कत, सीई ने बनाई ये योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अब बरसात में नहीं होगी सिविल लाइंस इलाके में जलभराव की दिक्कत, सीई ने बनाई ये योजना
Wed, 15 May 2024 07:38 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Wed, 15 May 2024 07:38 PM IST
सार
15वें वित्त योजना के तहत यह निर्माण किया जाएगा। अभी निगम की टीम रोड का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर यह तय होगा कि इसे कितना ऊपर करना है। इसके साथ ही इस रोड के दोनों किनारों पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
नगर निगम भवन
- फोटो : स्त्रोत- एक्स
विस्तार
बरसात के वक्त अक्सर सिविल लाइंस रोड में जलभराव की समसया देखने को मिलती है। अब, इसे दूर करने के लिए नगर निगम ने एमपी बालिका इंटर कॉलेज से डीएम आवास मोड़ तक सड़क के लेवल को ऊपर करने का फैसला किया है। इसकी कार्य योजना तैयार हो गई है। आचार संहिता खत्म होने के बाद इसके लिए टेंडर किया जाएगा।
विज्ञापन
15वें वित्त योजना के तहत यह निर्माण किया जाएगा। अभी निगम की टीम रोड का सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके आधार पर यह तय होगा कि इसे कितना ऊपर करना है। इसके साथ ही इस रोड के दोनों किनारों पर बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जाएगी। चूंकि इस लेन में कई स्कूल हैं और अभिभावक बच्चों को लेने के लिए आते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में उन्हें वहां बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बेंच लगने से उन्हें काफी राहत मिलेगी। इसके अलावा वहां पर वेस्ट टू वंडर मटेरियल भी लगाए जाएंगे, ताकि रोड की खूबसूरती बढ़ सके। मुख्य अभियंता संजय चौहान ने बताया कि 15वें वित्त योजना के तहत यह कार्य होने हैं। चुनाव बाद इसये जल्द से जल्द पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन