फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CDR investigation mobile girl and accused inspector

रेलवे ट्रैक पर शव मिलने का मामला: युवती और आरोपी दरोगा के मोबाइल की हो रही सीडीआर जांच, जानिए कैसे खुलेगा राज

Wed, 28 Jul 2021 09:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 28 Jul 2021 09:47 AM IST
सार

सहजनवां इलाके में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिलने का मामला, मोबाइल से खुलेगा राज। दरोगा ने भी दर्ज कराया था युवती के घरवालों पर केस। बहराइच में तैनात है आरोपी दरोगा।

विज्ञापन
CDR investigation mobile girl and accused inspector
आरोपी दरोगा नरेंद्र चौधरी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की सहजनवां पुलिस ने गीडा इलाके के गहासाड़ रेलवे फाटक के पास ट्रैक पर सोमवार को सुषमा (18) के शव मिलने के मामले में मोबाइल से पूरे घटना का राज खोलने की कोशिश शुरू कर दी है। आरोपी दरोगा नरेंद्र चौधरी और युवती के मोबाइल की सीडीआर निकालकर पुलिस जांच कर रही है। उधर, मंगलवार को एसपी नार्थ मनोज अवस्थी भी जांच में पहुंचे थे। परिवार के लोगों से बातचीत की गई और फिर पुलिस की मौजूदगी में अंत्येष्टि कराई गई। हालांकि, अभी परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। बुधवार यानी आज इस मामले में परिवार की ओर से तहरीर आएगी। एसपी नार्थ ने कहा कि तहरीर जो आएगी उसके हिसाब से केस दर्ज होगा। मामला खुदकुशी का ही सामने आ रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी ने इस मामले में संज्ञान लेकर एडीजी गोरखपुर को दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच कराने का आदेश भी दे दिया है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर युवती का शव होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने छानबीन में पहचान करने के बाद पिता दिनेश प्रसाद को सूचना दी थी। इसके बाद ही मां ने एक दरोगा पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि बेटी को बुलाकर उसने ही दोस्तों के साथ मिलकर ट्रेन के आगे फेंककर हत्या कर दी है। हालांकि, ट्रेन ड्राइवर ने मेमो में खुदकुुुशी करने की जानकारी दी। मां के आरोप लगाने का आधार यह है कि 28 अप्रैल 2020 को दरोगा ने छेड़खानी करने के साथ ही अपहरण की कोशिश की थी और तब से ही वह परेशान करता था। विरोध करने पर क्रोधित होकर उसने हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दरोगा का नाम एक बार सुर्खियों में आने के बाद से पुलिस महकमे की किरकिरी हुई है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने भी एडीजी को विभागीय जांच का आदेश दिया है, ताकि सच सामने आ पाए। पुलिस ने भी साफ कर दिया है कि तहरीर आने पर केस उसी हिसाब से दर्ज किया जाएगा। परिवार के लोग दुखी होने की वजह से अभी तहरीर नहीं दे पाए है। पिता व अन्य लोग अंत्येष्टि के बाद घर गए, जिसके बाद बुधवार को तहरीर देने का फैसला लिया गया है।

दरोगा ने भी दर्ज कराया था युवती के घरवालों पर केस

युवती की मौत के बाद ही एक और मामला सामने आ गई है। पता चला है कि आरोपी दरोगा ने भी युवती और उसके घरवालों पर मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कराया था। यह केस एक अफसर के आदेश पर दर्ज हुआ था, मगर किसके इसे लेकर महकमे में चर्चा तेज हो गई है। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दरोगा के साथ मारपीट हुई थी। इस वजह से केस दर्ज कराया था। जिसकी जांच भी चल रही है।

बहराइच में तैनात हैं आरोपी दरोगा
आरोपित दरोगा नरेंद्र चौधरी इस समय बहराइच में तैनात है। 28 अप्रैल 2020 को जब घटना हुई थी तब उनकी तैनाती गीडा थाने में ही थी। उस पर केस दर्ज होने के कुछ दिन बाद ही उन्होंने केस दर्ज कराया था। एडीजी जोन अखिल कुमार इस मामले की खुद मानीटरिंग शुरू कर दिए हैं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का ही सामने आया है। तहरीर जो अभी आएगी उसके हिसाब से केस दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed