{"_id":"64e6634014ddb91aa6050f95","slug":"cdpo-transfer-case-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-281640-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कौड़ीराम के सीडीपीओ हटाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कौड़ीराम के सीडीपीओ हटाए गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। सीडीपीओ चरगावां आनंदपाल चौधरी को सीडीओ ने चरगावां से हटा दिया है। उन्हें कौड़ीराम भेजा गया है। आंगनबाड़ी सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्य ने उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। सीडीओ के निर्देश पर डीडीओ ने जांच कमेटी बनाई थी। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद सीडीओ ने उन्हें वहां से हटा दिया।
आंगनबाड़ी सहायिका एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्य ने सीडीपीओ आनंद पाल चौधरी पर आंगनबाड़ी वर्करों से धन उगाही सहित अन्य कई आरोप लगाए थे। शिकायत के बाद डीडीओ ने बीडीओ चरगांवा, समाज कल्याण और प्रोबेशन अधिकारी की तीन सदस्दीय जांच कमेटी बनाई थी। जांच के दौरान चैटिंग का मामला चर्चा में खूब रहा। मामले को तूल पकड़ता देख सीडीपीओ चरगावां ने आंगनबाड़ी वर्करों की बैठक बुलाकर उनसे जबरिया लिखवाना शुरू किया कि उन लोगों ने कोई शिकायत नहीं की है। इसके बाद आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष ने चेतावनी दी थी कि यदि सीडीपीओ पर कार्रवाई नहीं की गई तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी अभिनव कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर सीडीओ ने सीडीपीओ चरगावां को वहां से हटाने का निर्णय लिया। उन्हें वहां से हटाकर कौड़ीराम परियोजना में भेजा गया है। संवाद