Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CDO takes a strict stance on pending development projects funded by MP/MLA grants; issues notices to the executing agencies.

Gorakhpur News: सांसद-विधायक निधि के लंबित विकास कार्यों पर सीडीओ सख्त, संस्थाओं को नोटिस

Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
CDO takes a strict stance on pending development projects funded by MP/MLA grants; issues notices to the executing agencies.
- कई परियोजनाएं डेढ़ से दो वर्षों से लंबित मिलीं
विज्ञापन


गोरखपुर। सांसद निधि और विधायक निधि से कराए जा रहे विकास कार्यों में अनावश्यक देरी को लेकर मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कई परियोजनाएं डेढ़ से दो वर्षों से लंबित पाई गईं। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिया कि सांसद निधि एवं विधायक निधि से स्वीकृत सभी लंबित कार्य प्रत्येक दशा में 31 दिसंबर 2026 तक पूर्ण कर लिए जाएं। जिला ग्रामीण विकास एजेंसी के अधिकारियों को सभी परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करने को कहा गया है। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और प्रगति की प्रभावी निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण में पाया कि कुछ कार्यों के एस्टीमेट अभी तक उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। इससे परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में अनावश्यक देरी हो रही है। अधिकारियों से कहा कि ऐसे सभी लंबित एस्टीमेट एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराए जाएं। इससे विकास कार्यों के क्रियान्वयन में कोई बाधा नहीं आएगी। विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा न होने पर संबंधित की जवाबदेही तय की जाएगी। समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed