फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CCTV footage is being scrutinized, charge sheet will be filed within 10 days

Gorakhpur News: खंगाली जा रही सीसीटीवी फुटेज, 10 दिन के अंदर दाखिल होगी चार्जशीट

Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
CCTV footage is being scrutinized, charge sheet will be filed within 10 days
मोहद्दीपुर हादसा : आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस भिजवा चुकी है जेल
विज्ञापन


गोरखपुर। मोहद्दीपुर में चारफाटक ओवरब्रिज पर बुधवार रात हुए भीषण हादसे की जांच पुलिस ने और तेज कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जांच कर रही है कि गाड़ी में उस दौरान कोई और भी बैठा था या नहीं। साथ ही 10 दिन के अंदर चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी है।
जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी डीलर गोल्डेन साहनी की तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी और अन्य वाहनों को टक्कर मारी थी, जिसमें बीआरडी मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष के छात्र आकाश पांडेय की मौके पर मौत हो गई और बिजली के ठेकेदार उमेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी एम्स में मौत हो गई। हादसे के बाद शाहपुर थाना पुलिस ने गोल्डेन साहनी को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। प्रारंभिक तहरीर में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया गया था लेकिन उमेश शर्मा की मौत के बाद इसे हत्या की धारा में बदल दिया गया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसे के समय लग्जरी कार में गोल्डेन के अलावा और कौन-कौन लोग मौजूद थे। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ से शुक्रवार को एमबीबीएस छात्रों ने जांच कराने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से लेकर नौसड़ तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और सभी साक्ष्य जुटाकर 10 के भीतर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य है कि आरोपी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित हो और भविष्य में ऐसे हादसों की रोकथाम में मदद मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च
हादसे में छात्र आकाश पांडेय की मौत के बाद शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने मुख्य गेट पर इकट्ठा होकर कैंडल मार्च निकाला और उतरी गेट से कैंपस में प्रवेश कर गए। मार्च में छात्रों ने आकाश के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और तेज रफ्तार वाहनों और सड़क सुरक्षा पर चिंता जताई। छात्र संगठन ने प्रशासन से मांग की कि हादसे की जांच तेज हो और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।



सदमे में उमेश का परिवार
हादसे में गंभीर रूप से घायल उमेश शर्मा (50) की मौत ने उनके परिवार पर गहरा सदमा दिया है। शाहपुर निवासी उमेश परिवार का भरण-पोषण बिजली का काम करके करते थे। उनकी पत्नी संजू शर्मा और दो बच्चे बड़ी बेटी तान्या और बेटा राजीव उमेश की अनुपस्थिति में बेसुध नजर आ रहे हैं। बड़ी बेटी 16 वर्षीय तान्या इस समय हाई स्कूल की परीक्षा दे रही है, जबकि 13 वर्षीय बेटा राजीव कक्षा सात में पढ़ता है। हादसे के बाद शनिवार को घर में गहरा सन्नाटा पसरा रहा। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को सांत्वना दे रहे हैं लेकिन परिवार के सदस्यों का गम और शोक उन्हें स्तब्ध कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed