फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   cctv cameras of government institutions damaged in gorakhpur

गोरखपुर: सरकारी तंत्र की 'तीसरी आंख' में 'मोतियाबिंद', भगवान भरोसे चल रहा है काम

Tue, 05 Oct 2021 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Oct 2021 11:50 AM IST
सार

बड़ी वारदात में सरकारी संस्थाओं के सीसीटीवी कैमरों से मदद नहीं मिल पाता है। प्रशासन प्राइवेट संस्थाओं को प्रेरित करता है, लेकिन खुद में सुधार की कोशिश नहीं करता है।

विज्ञापन
cctv cameras of government institutions damaged in gorakhpur
बीआरडी गेट पर लगा सीसीटीवी खराब है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर की पुलिस ने अहम मौकों पर जब भी सरकारी तंत्र की ‘तीसरी आंख’ से मदद की उम्मीद की, उसे नाउम्मीदी ही मिली। आधुनिक दौर में भी सरकारी संस्थानों में लगे सीसीटीवी कैमरे बेकार साबित हो रहे हैं। ऐसे में प्राइवेट संस्था या दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे के भरोसे ही पुलिस का काम चलता है।

विज्ञापन


अक्सर, बड़ी वारदात होने पर पुलिस सबसे पहले सीसी टीवी फुटेज से सुराग तलाशने की कोशिश करती है, लेकिन उसे सरकारी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों से मायूस ही होना पड़ता है। मनीष गुप्ता हत्याकांड में बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंची एसआईटी के सामने इसी तरह की हकीकत सामने आई है।
विज्ञापन


मनीष गुप्ता की मौत की जांच के लिए कानपुर एसआईटी रविवार को मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर पहुंची तो पता चला कि सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब हैं। मुख्य गेट से लेकर अंदर ट्रॉमा सेंटर तक का एक भी कैमरा नहीं चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठीक इसी तरह गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में प्रियंका की खुदकुशी की तफ्तीश में जब पुलिस टीम ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की तरह उम्मीद से देखा तो नाउम्मीदी ही हाथ आई। 30 अगस्त को गोरखपुर यूनिवर्सिटी के गृह विज्ञान विभाग के स्टोर रूम के पास फंदे से लटकी मिली थी छात्रा प्रियंका की लाश।


जांच के लिए सीसीटीवी कैमरे खोजे गए तो पता चला कि कोई कैमरा नहीं है। यही वजह है कि पुलिस को इस मौत का राज उजागर करने के लिए लखनऊ से एफएसएल टीम को बुलाना पड़ा। बाद में जांच में खुदकुशी की पुष्टि हुई।   




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed