फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ccc exam canxelled due to waterlogging in gorakhpur

गोरखपुर: जलभराव के चलते ट्रिपल-सी की परीक्षा स्थगित, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

Thu, 22 Jul 2021 08:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 22 Jul 2021 08:44 AM IST
सार

पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
ccc exam canxelled due to waterlogging in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले के शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी स्थित विमल महाविद्यालय ऑनलाइन सेंटर के भूतल में जलभराव के चलते बुधवार को ट्रिपल-सी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। केंद्र संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मानस विहार कॉलोनी स्थित विमल महाविद्यालय ऑनलाइन सेंटर पर बुधवार को ट्रिपल-सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान महाविद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बारिश के कारण जलभराव होने से उसमें रखे कंप्यूटर सिस्टम ऑन नहीं किए जा सके जिसके चलते केंद्र संचालक ने परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नाईलिट के निर्देश पर परीक्षा को रद्द कर दिया।

विज्ञापन

 

छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर 23 जुलाई को नई तिथि घोषित कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed