फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE's major decision on the three-language policy

Gorakhpur News: भाषा बदलने की नहीं होगी मजबूरी, सीबीएसई ने दूर की छात्रों की चिंता

Sun, 28 Jun 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 28 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
CBSE's major decision on the three-language policy
गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की त्रि-भाषा नीति को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों के बीच चल रहे भ्रम को बोर्ड ने दूर कर दिया है। सीबीएसई ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान में कक्षा सात, आठ और नौ में अध्ययनरत जिन विद्यार्थियों ने तीसरी भाषा के रूप में विदेशी भाषा का चयन किया है, उन्हें कक्षा 10 तक अपनी चुनी हुई भाषा बदलने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन

सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर सुनीत कोहली ने बताया कि नई भाषा नीति के तहत कम से कम दो भारतीय भाषाएं पढ़ने की अनिवार्यता आगामी सत्र से केवल कक्षा छह में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों पर लागू होगी। पहले से कक्षा सात, आठ और नौ में पढ़ रहे छात्रों पर यह नियम लागू नहीं होगा। ऐसे विद्यार्थी अपनी वर्तमान भाषा व्यवस्था के साथ ही कक्षा 10 तक अध्ययन जारी रख सकेंगे।
विज्ञापन

सीबीएसई की ओर से मई में जारी सर्कुलर के बाद कई स्कूलों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के मन में यह संशय था कि क्या विदेशी भाषा बदलनी होगी। इसे देखते हुए बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, ताकि किसी भी छात्र की पढ़ाई प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले अधिकारीस्कूलों को भी इस संबंध में स्पष्ट दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की कि वे किसी भी तरह के अफवाह पर ध्यान न दें और बोर्ड के आधिकारिक निर्देशों का ही पालन करें। इससे लाखों विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बड़ी राहत मिली है।
- सुनीत कोहली, सिटी कोऑर्डिनेटर, सीबीएसई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article