फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Term-1 and Term-2 practicals will be different

सीबीएसई: टर्म 1 और टर्म 2 का अलग अलग होगा प्रैक्टिकल

Mon, 18 Oct 2021 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
CBSE Term-1 and Term-2 practicals will be different
सीबीएसई : टर्म-1 और टर्म-2 का प्रैक्टिकल अलग-अलग होगा
विज्ञापन

गोरखपुर। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 10वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए होने वाली आगामी परीक्षाओं के जिहाज से कई बदलाव किए हैं। इसमें दोनों ही कक्षाओं के इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल भी दो भागों में आयोजित किए जाएंगे। यानी टर्म-1 के लिए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल परीक्षा अलग वहीं टर्म-2 के लिए भी अलग से आयोजित की जाएगी। इस बारे में बोर्ड का आदेश शहर के स्कूलों में आया है।
बोर्ड वेबसाइट पर जारी मार्किंग स्कीम और शेड्यूल के मुताबिक प्रत्येक वर्ष 10वीं के लिए इंटरनल असेसमेंट 20 अंकों का होता है। इस वर्ष टर्म-1 के लिए 10 अंक और टर्म-2 के लिए 10 अंकों की परीक्षा होगी। 12वीं के कुछ विषयों में थ्योरी 70 अंकों की तो कुछ में 80 अंकों की होती है। प्रैक्टिकल 20 और 30 अंकों का होता है। यानी प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट में 15-15 या 10-10 अंकों में टर्म-1 और टर्म-2 में बांटा जाएगा। टर्म 1 की परीक्षा के लिए विस्तृत कार्यक्रम 18 अक्तूबर को जारी होगा।
विज्ञापन

------------------------
बोर्ड की ओर से थ्योरी की परीक्षा दो बार लिए जाने के साथ ही प्रैक्टिकल और इंटरनल असेसमेंट भी दो बार होंगे। शिक्षकों के साथ-साथ विद्यार्थियों को इसकी सूचना दी जा रही है।-अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed