फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE: Students should be cautious of mischievous elements, do not get trapped in the web of fake papers.

सीबीएसई : शरारती तत्वों से विद्यार्थी रहें सावधान, फर्जी पेपर के मकड़जाल में न फंसे

Thu, 15 Feb 2024 04:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 15 Feb 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
CBSE: Students should be cautious of mischievous elements, do not get trapped in the web of fake papers.
- बोर्ड ने अफवाहों से सावधान रहने के लिए स्कूल, अभिभावकों और विद्यार्थियों को किया आगाह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षा से पहले सीबीएसई ने स्कूल, विद्यार्थियों और अभिभावकों को अफवाहों से सावधान रहने के लिए आगाह किया है। साथ ही परीक्षा के समय फर्जी प्रश्नपत्र बेचने वालों को बोर्ड ने कड़ी चेतावनी दी है। बोर्ड ने सार्वजनिक चेतावनी जारी कर कहा है कि अफवाह फैलाने वाले लोगों पर आईपीसी और आईटी एक्ट में कार्रवाई कराई जाएगी। फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालोंं की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड इसको लेकर सतर्क है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ऐसी गतिविधियों में लिप्त वेबसाइट और लोगों की पहचान कराई जा रही है।

इस तरह फैलाते हैं अफवाह

बोर्ड ने बताया है कि कुछ असामाजिक तत्व बोर्ड परीक्षा का प्रश्नपत्र मिलने का दावा करते हैं। उसे यूटयूब, फेसबुक, टेलीग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया पर वायरल कर भ्रम की स्थिति पैदा करते हैं। साथ ही नमूना प्रश्नपत्र का फर्जी लिंक जारी कर दावा करते हैं कि यहीं से सवाल पूछे जाएंगे। इसको देने के बदले में वे भोले-भाले विद्यार्थियों और अभिभावकों से पैसों की मांग करते हैं।
विज्ञापन



मिलती-जुलती 30 फर्जी वेबसाइट

सीबीएसई की असली वेबसाइट से मिलती जुलती 30 वेबसाइट चल रहीं थी। बोर्ड ने सभी 30 फर्जी वेबसाइट की सूची जारी कर विद्यार्थियों का भ्रम खत्म कर दिया है। विद्यार्थियों को सलाह दी है कि वह फर्जी 30 वेबसाइट की सूचना पर विश्वास न कर बोर्ड की वेबसाइट सर्च कर असलियत जानें।
विज्ञापन
विज्ञापन




कोट...

विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। वे अपना पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाएं। परीक्षा से जुड़ी कोई भी जानकारी उनको स्कूल के माध्यम से दी जाएगी। इसके अलावा किसी भी वेबसाइट या सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर आई सूचना पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है।
अजय शाही, अध्यक्ष, गोरखपुर स्कूल एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed