फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Removed Chapters of Mughals Rise of Islam And Faiz Ahmad Faiz Shayari Know Details In Hindi

CBSE Syllabus : सीबीएसई ने इस्लाम का उदय और मुगल साम्राज्य को किताब से हटाया, फैज की शायरी भी 'उड़ाई'

Fri, 24 Jun 2022 10:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा विवेक सिंह, गोरखपुर
विवेक सिंह, गोरखपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jun 2022 10:33 AM IST
सार

ग्यारहवीं और बारहवीं के इतिहास की किताब में नहीं होंगे ये अध्याय। दसवीं की राजनीति विज्ञान की किताब से फैज अहमद फैज की एक शायरी भी हटाई गई।

विज्ञापन
CBSE Removed Chapters of Mughals Rise of Islam And Faiz Ahmad Faiz Shayari Know Details In Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Educart

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने शैक्षिक सत्र 2022-23 के दसवीं, ग्यारहवीं व बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए पाठ्यक्रम निर्धारित कर दिए हैं। साथ ही पाठ्यक्रम व उनसे जुड़ी किताबें जिले के 117 विद्यालयों को उपलब्ध करा दी। इसके मुताबिक ग्यारहवीं के इतिहास की किताब से सेंट्रल इस्लामिक लैंड और बारहवीं की किताब से मुगल साम्राज्य अध्याय को हटा दिया गया है। इन अध्यायों की पढ़ाई नए शैक्षिक सत्र से नहीं होगी। बोर्ड की नई व्यवस्था एक साथ पूरे देश में लागू की गई है। 

विज्ञापन


सीबीएसई से तय प्रारूप के अनुसार,  दसवीं कक्षा के राजनीति विज्ञान की किताब से अध्याय चार में जाति, धर्म और लैंगिक मामले में उदाहरण के तौर पर दी गई फैज अहमद फैज की शायरी हटा दी गई है। ग्यारहवीं कक्षा की विश्व इतिहास के कुछ विषय नामक किताब से सेंट्रल इस्लामिक लैंड अध्याय को हटाया गया है। इस अध्याय में विद्यार्थियों को इस्लाम का उदय और विकास, सातवीं से बारहवीं सदी के बीच इस्लाम के विस्तार के बारे में जानकारी दी गई थी। 
विज्ञापन


इसी तरह बारहवीं कक्षा के भारतीय इतिहास भाग दो के नौंवे अध्याय से मुगल साम्राज्य को हटाया गया। इस अध्याय में विद्यार्थियों को मुगलों का इतिहास, मुगल स्थापना, मुगल दरबार, अकबरनामा, बाबरनामा के बारे में पढ़ाया जाता था। बोर्ड के इस बदलाव को नई शिक्षा नीति से जोड़कर देखा जा रहा है, जो कि भारतीय शिक्षण पद्धति को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

औद्योगिक क्रांति, औपनिवेशिक शहर, विभाजन को भी हटाया
बोर्ड ने कक्षा ग्यारहवीं की किताब से पाषणकाल में पृथ्वी पर मनुष्य का उद्भव और विकास, औद्योगिक क्रांति के पाठ्यक्रम से हटाया है। इसमें इंग्लैंड की औद्योगिक क्रांति के कारण और प्रभाव, साम्राज्यवाद को कैसे बढ़ावा मिला आदि बिंदु शामिल थे। इसी तरह बारहवीं की किताब के भाग एक में कोई बदलाव नहीं है। भाग दो से नौंवे अध्याय मुगल साम्राज्य और भाग तीन से 12वें अध्याय औपनिवेशिक शहर में ब्रिटिश कालीन बंबई, कलकत्ता और मद्रास की स्थापना और 14वां अध्याय विभाजन भारत का कारण और प्रभाव विषय को हटाया है।

बोर्ड ने कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के इतिहास की किताब से कुछ अध्यायों को हटाया है। इनमें मुगल साम्राज्य, इस्लामिक लैंड, औद्योगिक क्रांति सरीखे कई अध्याय शामिल हैं। इसकी जानकारी विद्यार्थियों को दे दी गई है। पठन-पाठन का काम चल रहा है। पाठ्यक्रम प्रभावशाली व भारतीय इतिहास को दर्शाने वाले हैं।
- शशि चतुर्वेदी, पीजीटी (इतिहास), आर्मी पब्लिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed