{"_id":"65970badb81eea00aa0ac46a","slug":"cbse-last-chance-to-correct-mistakes-in-form-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-422452-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: फॉर्म में गलती सुधारने का आखिरी मौका
Fri, 05 Jan 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
आठ जनवरी की तिथि निर्धारित, प्रति छात्र लगेगा एक हजार रुपये संशोधन शुल्क
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। परीक्षा फाॅर्म भरने के दौरान विषय व अन्य गलतियां करने वालों छात्रों को सीबीएसई ने एक बार फिर सुधार का आखिरी मौका दिया है। इसके लिए आठ जनवरी की तिथि निर्धारित की गई है। इस बार ब्योरा में सुधार के लिए बोर्ड प्रति छात्र एक हजार रुपये संशोधन शुल्क लेगा।
फार्म भरने के दौरान कुछ बच्चे जो आगे गणित से नहीं पढ़ना चाहते हैं, वे अब बेसिक गणित ले सकते हैं। इसी तरह अन्य वैकल्पिक विषय को बदल सकते हैं। इसी तरह इंटर में भी नाम, पता, पिता का नाम और विषय भरने में गलती हुई है तो उसमें सुधार किया जा सकता है। सीबीएसई ने स्कूलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे स्कूल में उपलब्ध रिकाॅर्ड के आधार पर ही छात्र के ब्योरा में सुधार कर सकते हैं। ब्योरा में किसी भी तरह के बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
आंकड़ों से छेड़छाड़ तो स्कूल के खिलाफ होगी कार्रवाई
परीक्षा के समय एलओसी (लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स) में जमा किए गए विषय को बदलने के अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा। ब्योरा फाइनल होने के बाद किसी भी सुधार के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा। बोर्ड स्कूलों की ओर से किए गए सभी सुधारों को रिकाॅर्ड में रखेगा। यदि ऐसा पाया जाता है आंकड़ों के साथ छेड़छाड़ की गई है तो संबंधित स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।