{"_id":"61bc5387588846078a14a09d","slug":"cbse-full-marks-will-be-given-in-case-of-giving-options-without-asking-questions","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: बिना सवाल पूछे विकल्प देने के मामले में मिलेंगे पूरे नंबर, बोर्ड ने लिया परीक्षा में हुई गलती का संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: बिना सवाल पूछे विकल्प देने के मामले में मिलेंगे पूरे नंबर, बोर्ड ने लिया परीक्षा में हुई गलती का संज्ञान
Fri, 17 Dec 2021 02:38 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 17 Dec 2021 02:38 PM IST
सार
11 दिसंबर को आयोजित दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दो सवाल नहीं मिले, जबकि उनके विकल्प मौजूद थे। वहीं एक सवाल के दो-दो विकल्प थे।
विज्ञापन
सीबीएसई दसवीं टर्म-1 परीक्षा का प्रश्नपत्र।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई की ओर से आयोजित टर्म एक दसवीं के अंग्रेजी की परीक्षा में बिना सवाल पूछे, विकल्प देने वाले मामले में बोर्ड ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। दोनों ही सवालों के साथ-साथ जिस सवाल के दो-दो विकल्प दिए गए थे, उनके बोर्ड ने विद्यार्थियों को पूरे नंबर देने का फैसला लिया है। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।
आदेश के मुताबिक 11 दिसंबर को आयोजित दसवीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र में दो सवाल नहीं मिले, जबकि उनके विकल्प मौजूद थे। वहीं एक सवाल के दो-दो विकल्प थे। परीक्षा शुरू होने के बाद जब विद्यार्थियों के माध्यम से कक्ष निरीक्षक और केंद्राध्यक्षों को इस बारे में जानकारी हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए।
आनन-फानन में इसकी सूचना जिला कोआर्डिनेटर के साथ साथ रीजनल ऑफिस को दी गई। जिसके बाद से ही विद्यार्थियों को तीनों सवालों में अधिभार मिलने के आसार बढ़ गए थे। अब जाकर बोर्ड ने आदेश जारी कर विद्यार्थियों को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
सीबीएसई के समन्वयक अजीत दीक्षित ने बताया कि बोर्ड की ओर से अंग्रेजी के पेपर में जिन दो सवालों के प्रश्न नहीं पूछे गए थे, उनमें विद्यार्थियों को पूरे नंबर देने का फैसला लिया है। बोर्ड के निर्णय से स्कूलों को अवगत करा दिया गया है।