फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE board Fee will be waived for students who parents died in corona pandemic

सीबीएसई: सिर से साया उठने वाले विद्यार्थियों का शुल्क होगा माफ, स्कूल प्रबंधन को देनी होगी ये जानकारी

Sat, 25 Sep 2021 02:20 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 25 Sep 2021 02:20 AM IST
सार

आदेश के मुताबिक दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पांच विषय के 1500 रूपये और 150 रूपया प्रति प्रैक्टिकल के मुताबिक फीस जमा करानी होती है। बोर्ड ने कोविड की वजह से अनाथ हो चुके छात्रों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए तय किया है कि वह इनसे परीक्षा व पंजीकरण शुल्क नहीं लेगा।

विज्ञापन
CBSE board Fee will be waived for students who parents died in corona pandemic
सीबीएसई बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कोरोना महामारी की चपेट में आकर जिन बच्चों के सिर से अभिभावक का साया छिन गया है। ऐसे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा 2021 में परीक्षा और पंजीकरण शुल्क को माफ कर दिया है। स्कूल प्रबंधन को ऐसे बच्चों के नाम लिस्ट ऑफ कैंडिडेट के साथ बोर्ड को उपलब्ध करानी होगी। इसे लेकर बोर्ड का आदेश जिले के 117 स्कूलों में पहुंच गया है।

विज्ञापन


आदेश के मुताबिक दसवीं और बारहवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पांच विषय के 1500 रूपये और 150 रूपया प्रति प्रैक्टिकल के मुताबिक फीस जमा करानी होती है। बोर्ड ने कोविड की वजह से अनाथ हो चुके छात्रों की आर्थिक परेशानी को देखते हुए तय किया है कि वह इनसे परीक्षा व पंजीकरण शुल्क नहीं लेगा।
विज्ञापन


इस संबंध में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को परिपत्र जारी कर कहा कि स्कूल बोर्ड परीक्षा देने वाले ऐसे सभी 10वीं और 12वीं के छात्रों की जांच करे जो कोरोना के दौरान अनाथ हो गए हैं। बोर्ड को लिस्ट आफ कैंडिडेट (एलओसी) उपलब्ध कराते समय उनकी जानकारी उपलब्ध कराई जाए। बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया कि ये छूट केवल सत्र 2021-22 के छात्रों के लिए ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 तक जमा करानी है एलओसी

बोर्ड परीक्षा 2022 को लेकर सभी स्कूलों को 30 सितंबर तकदसवीं और बारहवीं के उम्मीदवारों की सूची यानी लिस्ट ऑफ कैंडिडेट्स जमा करने के लिए कहा है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-परीक्षा लिंक पर जाकर एलओसी जमा करनी होगी। बोर्ड ने टर्म को दो हिस्सों में बांटने का फैसला किया है, इसलिए पहली बार की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित की जाएंगी। ऐसे में बोर्ड ने सभी स्कूलों और प्रिसिंपल को 30 सितंबर तक एलओसी जमा करने का निर्देश दिया है। एलओसी बनाते समय शिक्षण संस्थानों को यह देखना होगा कि बच्चा किसी अन्य बोर्ड में रजिस्टर्ड न हो।

चूके तो जमा कराना होगा विलंब शुल्क
सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं क्लास के छात्रों की सूची तैयार करने के लिए 17 से 30 सितंबर तक का समय दिया है। अगर इस बीच लिस्ट जमा नहीं की जाती तो दूसरा मौका भी मिलेगा लेकिन उसके लिए लेट फीस चुकानी होगी। बोर्ड 1 से 9 अक्तूबर के बीच लिस्ट सबमिट करने लिए फिर से विंडो ओपन करेगा और हर उम्मीदवार की लेट फीस 2000 रुपये होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed