फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE 10th class maths result will be prepared on basis of standard maths

सीबीएसई: दसवीं के गणित में इस खास विधि से मिलेंगे विद्यार्थियों को नंबर, बोर्ड ने दिया ये निर्देश

Sun, 20 Jun 2021 03:53 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 20 Jun 2021 03:53 PM IST
सार

स्टैंडर्ड मैथ के आधार पर तैयार होगा दसवीं के गणित का रिजल्ट। बोर्ड ने पिछले वर्ष की तरह नंबर प्रदान करने की दी छूट।
 

विज्ञापन
CBSE 10th class maths result will be prepared on basis of standard maths
सीबीएसई बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीबीएसई ने गणित में शिक्षकों की उहापोह की स्थिति को समाप्त करते हुए पिछले साल की तरह ही स्टैंडर्ड मैथ के मुताबिक गणित में अंक देने का निर्देश दिया है। वर्ष- 2020 में सीबीएसई ने दसवीं के छात्रों को स्टैंडर्ड और बेसिक गणित में से एक का विकल्प चुनने का मौका दिया था।
विज्ञापन


दसवीं के रिजल्ट में बेसिक और स्टैंडर्ड गणित को मिलाकर औसत अंक निकालना है, लेकिन अगर किसी स्कूल के पास तीन साल का विकल्प नहीं है तो वे 2020 के फार्मूले के अनुसार ही अंक तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन


बोर्ड द्वारा दस बिंदुओं का प्रश्नोत्तर बनाकर स्कूलों को भेजा गया है। इसमें उन दिक्कतों का जवाब बोर्ड ने दिया है, जिसके कारण तमाम स्कूलों को गणित का रिजल्ट तैयार करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले वर्ष से दो गणित की पढ़ाई स्कूलों में हो रही थी। स्कूलों को बेसिक और स्टैंडर्ड गणित मिलाकर ऐसा अंक निकालना है बोर्ड द्वारा भेजे गए गए क्राइटेरिया का मिलान हो सके। इसमें स्टैंडर्ड मैथ को प्राथमिकता दी गई है। 

सीबीएसई स्कूल अब इस नए निर्देश के अनुसार छात्रों को अंक देने में लगे हुए हैं। इधर अभिभावकों के सीबीएसई स्कूलों को आने लगे हैं। स्कूल प्रबंधन अभिभावकों को समझा रहा है कि जो भी अच्छा ही होगा। 


इस वर्ष छात्रों ने दोनों अलग-अलग परीक्षा फार्म भी भरा था। ऐसे छात्रों को आकलन करने में स्कूलों को दिक्कत तो होगी ही। स्कूलों को स्टैंडर्ड मैथ को प्राथमिकता देते हुए पिछले वर्ष की तरह ही अंकों को तैयार करना होगा। ताकि आगे उन्हें कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed