{"_id":"61d6a301f3a80451be4535c0","slug":"cbi-to-present-accused-in-manish-gupta-murder-case-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनीष हत्याकांड: आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई, कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष हत्याकांड: आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी सीबीआई, कोर्ट में जल्द चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी
Thu, 06 Jan 2022 01:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:36 PM IST
सार
सीबीआई 15 जनवरी से पहले कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मृतक कारोबारी मनीष गुप्ता।(file)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच कर रही सीबीआई गुरुवार यानी आज आरोपी पुलिस वालों को सीजेएम कोर्ट में पेश करेगी। खबर है कि 15 जनवरी से पहले सीबीआई चार्जशीट दाखिल कर देगी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, कानपुर से अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर घूमने आए कारोबारी मनीष गुप्ता की 27 सितंबर 2021 की रात मौत हो गई थी। आरोप है कि होटल कृष्णा पैलेस में ठहरे मनीष को पुलिस वालों ने जांच के नाम पर पीट-पीटकर मार डाला था। इस मामले में मनीष की पत्नी मीनाक्षी ने तत्कालीन थानेदार जेएन सिंह समेत छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दो अक्तूबर को कानपुर पुलिस की एसआईटी ने मामले की जांच शुरू कर दी। प्रदेश सरकार की सिफारिश पर सीबीआई ने दो नवंबर 2021 को मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। अब तक टीम इस मामले में 30 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। बृहस्पतिवार की सुबह लखनऊ से सीबीआई टीम के गोरखपुर पहुंचने की उम्मीद है। इस बार भी आरोपित पुलिसकर्मियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी हो सकती है।
विज्ञापन