फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBI investigation begins on wife s new allegations,Meenakshi said six not seven policemen had killed manish

Manish Murder Case: पत्नी के नए आरोपों की CBI जांच शुरू, मीनाक्षी बोलीं- छह नहीं सात पुलिसवालों ने की थी हत्या

Sun, 19 Feb 2023 10:22 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 19 Feb 2023 10:22 PM IST
सार

पत्नी मीनाक्षी का आरोप है कि मनीष की हत्या में छह नहीं बल्कि सात पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा है कि पति के हाथ से सोने की ब्रेसलेट और नगदी गायब हैं, जिसका सीबीआई ने अब तक की जांच में कोई जिक्र नहीं किया है।

विज्ञापन
CBI investigation begins on wife s new allegations,Meenakshi said six not seven policemen had killed manish
मनीष गुप्ता हत्याकांड - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता हत्याकांड में पत्नी मीनाक्षी गुप्ता ने नए आरोप लगाए हैं। इन आरोप की जांच सीबीआई ने शुरू कर दी है। खबर है कि हाल के दिनों में इसी की जांच के सिलसिले में सीबीआई की टीम गोरखपुर आई थी।

विज्ञापन

पत्नी मीनाक्षी का आरोप है कि मनीष की हत्या में छह नहीं बल्कि सात पुलिसकर्मी शामिल थे। उन्होंने यह भी कहा है कि पति के हाथ से सोने की ब्रेसलेट और नगदी गायब हैं, जिसका सीबीआई ने अब तक की जांच में कोई जिक्र नहीं किया है। पत्नी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर भी सवाल उठाया है। हालांकि, नए सिरे से चल रही जांच में सीबीआई के हाथ अभी तक कोई अहम सुराग नहीं लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की 27 सितंबर 2021 की रात में पीट-पीटकर हत्या का आरोप है। पत्नी मीनाक्षी की तहरीर पर पुलिस ने छह पुलिसवालों पर हत्या का केस दर्ज किया था। सीबीआई ने अपनी जांच के बाद चार्जशीट दाखिल कर दी थी। कोर्ट द्वारा आरोप तय करने के बाद ट्रायल की तैयारी के बीच मनीष गुप्ता की पत्नी मीनाक्षी के तीन नए आरोप सामने आ गए।

विज्ञापन

मीनाक्षी ने सीबीआई अफसरों को तीन अलग-अलग प्रार्थनापत्र देकर इसकी जांच की मांग की थी। अपने आरोप में उन्होंने छह नहीं सात पुलिसवालों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। मनीष के हाथ में मौजूद सोने के ब्रेसलेट और जेब से 85 हजार रुपये लूटने और तत्कालीन डीएम-एसपी पर धमकाने का भी आरोप लगाया है। 

मीनाक्षी गुप्ता के नए आरोपों की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। पिछले दिनों सीबीआई के इंस्पेक्टर इन्हीं आरोपों की जांच के सिलसिले में गोरखपुर आए थे। इन आरोपों से जुड़े लोगों के बयान दर्ज करने के साथ अन्य जानकारी जुटाकर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed