{"_id":"61a9bcadf6c1ba43c66f93c3","slug":"cbi-interrogated-four-accused-policemen-in-jail-for-four-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मनीष गुप्ता हत्याकांड: जेल में सीबीआई ने आरोपी चार पुलिसकर्मियों से की चार घंटे पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनीष गुप्ता हत्याकांड: जेल में सीबीआई ने आरोपी चार पुलिसकर्मियों से की चार घंटे पूछताछ
Fri, 03 Dec 2021 12:13 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 03 Dec 2021 12:13 PM IST
सार
मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा से पूछताछ करने आज फिर जेल जा सकती है सीबीआई।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानुपर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी पुलिस वालों से पूछताछ करने सीबीआई बृहस्पतिवार को जेल पहुंची। सीबीआई टीम ने जेल में चार घंटे तक आरोपी चार पुलिसवालों से अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा से अभी पूछताछ नहीं हुई है। शुक्रवार को इनसे पूछताछ करने सीबीआई फिर जेल जा सकती है।
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी बनाए गए सभी छह पुलिसकर्मी गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद हैं। बुधवार को सभी को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की जगह जेल में ही पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट से ले ली थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम अपराह्न 3.39 पर जेल पहुंची। वीडियो कांफ्रेंसिंग वाले ऑफिस में टीम ने पहले सभी छह आरोपियों को एक साथ बुलाया। उनसे कुछ देर बातचीत की और इसके बाद वापस उनके बैरक में भेज दिया। सीबीआई ने पूछताछ की शुरुआत सिपाही प्रशांत कुमार से की।
विज्ञापन
इसके बाद हेड कांस्टेबल को बुलाया गया। फिर दरोगा विजय यादव और राहुल दुबे को एक-एक कर सीबीआई ने बुलाया। चारों आरोपियों से सीबीआई ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की और देर शाम 7.50 बजे सीबीआई जेल से बाहर निकली। जेल सूत्रों के मुताबिक अभी मुख्य आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा से पूछताछ नहीं हुई है। चार पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ में काफी देर हो गई थी।