फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Cataract operation will become easier in AIIMS

Gorakhpur News: एम्स में सुगम होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
Cataract operation will become easier in AIIMS
एम्स की कार्यकारी निदेशक ने किया फेको मशीन का उद्घाटन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के नेत्र रोग विभाग की ओटी में लगे फेको मशीन का सोमवार को उद्घाटन हुआ। मोतियाबिंद की आधुनिक सर्जरी के लिए उपयोगी इस मशीन से एक छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता है। इस विधि से ऑपरेशन कराने पर मरीज को 24 घंटे के भीतर अस्पताल से छुट्टी मिल जाती है। एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. सुरेखा किशोर ने उद्घाटन किया।

डॉ. सुरेखा किशोर ने कहा कि एम्स में मरीजों की सुविधाओं के लिए लगातार नई मशीनें मंगाई जा रही हैं। अन्य संसाधनों का भी विकास किया जा रहा है।
नेत्र रोग विभाग की डॉ. अलका त्रिपाठी, डॉ. रिचा अग्रवाल और डॉ. अमित ने फेको मशीन की खूबियों के बारे में सबको अवगत करवाया। एम्स में लगी फेको मशीन सेंचुरियन गोल्ड यूएसए की है। यह मशीन देश के कुछ ही चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध है। नेत्र रोग विभाग में ऑपरेटिंग माइक्रोस्कोप भी आधुनिकतम तकनीक का है। इस मशीन से शुगर, ग्लूकोमा जैसे जटिल मरीजों की भी सेफ सर्जरी हो सकेगी। इस कार्यक्रम में प्रो. एचएस जोशी, प्रो. मनोज सौरभ, प्रो. सतीश रवि, प्रो. विक्रम वर्धन, डीडीए अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed