फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case will be registered against block chief's representative Munna Singh and his relatives

Gorakhpur News: ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि मुन्ना सिंह व परिजनों पर दर्ज होगा केस

Fri, 18 Aug 2023 01:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Case will be registered against block chief's representative Munna Singh and his relatives
गोरखपुर। चरगांवा की ब्लॉक प्रमुख के पति व प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, उनके भाई बृजेश प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू, पिता लालजी सिंह व दो अन्य लोगों पर केस दर्ज किया गया जाएगा। मुन्ना के बहनोई बलवीर सिंह उर्फ सिंटू सिंह की अर्जी पर कोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। आरोप है कि मुन्ना के भाई ने पिस्टल सटाकर कागज पेपर पर हस्ताक्षर भी करा लिया। आपसी विवाद में ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि ने बलवीर सिंह पर भी केस दर्ज कराया है, जिसकी जांच एम्स पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, बलवीर सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में लिखा है कि 24 जून को पत्नी रीता घरेलू समस्या से परेशान होकर मायके चली गई थीं। माता बहू रीता को समझाने गई थीं। वहां से फोन कर मां ने बात कराई गई और फिर जाने पर रणविजय सिंह उर्फ मुन्ना, बृजेश सिंह उर्फ गुड्डू, लालजी सिंह व दो अज्ञात लोग जान से मारने की धमकी देते लगे। फिर मारपीट पर उतारू हो गए और गला दबाने लगे।
विज्ञापन

घर के अंदर खींचकर ले गए और बेल्ट-डंडे से पिटाई की। किसी तरह से बचा और फिर डायल 112 पर सूचना भी दी। बलवीर का आरोप है कि पूरा विवाद रुपये के लेनदेन का है। मुन्ना सिंह के पास उसका पैसा है, चेक दिए थे, जो बाउंस हो गया और कसया, कुशीनगर में इसका केस भी दर्ज है। इसी को लेकर मारपीट की गई। उनका कहना है कि थाने में तहरीर देने के बाद भी राजनीतिक दबाव में केस दर्ज नहीं किया गया। उलटे उन पर केस दर्ज कर लिया गया है। मारपीट का मेडिकल भी कराया गया है। कोर्ट ने साक्ष्यों के आधार पर केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed