फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered on brother Tahrir in Rahul murder case

Gorakhpur News: राहुल हत्याकांड में भाई की तहरीर पर केस दर्ज, बागीचे में शव रख दाह संस्कार से किया इनकार

Wed, 21 Dec 2022 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो महावीर छपरा (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Dec 2022 11:22 AM IST
सार

एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की मांग को प्रशासन के माध्यम से आगे भेजा जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात हैं।

विज्ञापन
Case registered on brother Tahrir in Rahul murder case
मृतक राहुल यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके के जुड़ापुर गांव में राहुल यादव (34) का शव आने पर मंगलवार को बागीचे में रखकर परिजनों ने मुआवजे और आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की मांग की। उन्होंने दाह संस्कार से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


सूचना पर एसडीएम पुरुषोत्तम, एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर परिजनों को समझाकर दाह संस्कार कराया। उधर, पुलिस ने राहुल के भाई रोहित की तहरीर पर सात नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पुरानी रंजिश में दो भाइयों ने मिलकर मुर्गा काटने वाले चाकू से राहुल यादव की हत्या कर दी थी। घटना के बाद ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राहुल के भाई रोहित की तहरीर पर रामकरन निषाद, संतोष निषाद, सुग्रीव निषाद, पार्वती निषाद, मनोज निषाद, अर्जुन व रामस्नेही के खिलाफ मारपीट, हत्या, बलवा व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया है। पार्वती व मनोज को पुलिस ने जेल भी भिजवा दिया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं, जो दबिश दे रही हैं।


एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों की मांग को प्रशासन के माध्यम से आगे भेजा जाएगा। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed