फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered in Gorakhpur Khajni police station against a person who died 15 years ago.

Gorakhpur News:थाने की जीडी में 'जिंदा' हुआ 15 साल पहले मर चुका श्याम, खजनी पुलिस ने दर्ज किया केस

Mon, 03 Mar 2025 12:07 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 12:07 PM IST
सार

इसके पहले गगहा में छह साल पहले मृत महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। नए मामले में खजनी थाना क्षेत्र के बरी बंदुआरी में भिटनी गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें एक पक्ष ने राजाराम, कर्मबीर, श्याम सुंदर यादव, राज नारायण आदि पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case registered in Gorakhpur Khajni police station against a person who died 15 years ago.
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

खजनी थाने की पुलिस ने 15 साल पहले मृत हो चुके व्यक्ति पर केस दर्ज किया है। गलती का पता चलने के बाद पुलिस दावा कर रही है कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में अगर कोई मृत मिलता है तो मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर उसका नाम निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसके पहले गगहा में छह साल पहले मृत महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। नए मामले में खजनी थाना क्षेत्र के बरी बंदुआरी में भिटनी गांव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसमें एक पक्ष ने राजाराम, कर्मबीर, श्याम सुंदर यादव, राज नारायण आदि पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हैरानी वाली बात यह है कि आरोपियों में श्याम सुंदर यादव की 28 दिसंबर 2010 को मौत हो चुकी है। पुलिस ने उन्हें भी नामजद किया है। घटना ने खजनी पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए हैं। थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने बताया गलती में सुधार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में अगर कोई व्यक्ति मृत मिलता है तो मृत्यु प्रमाणपत्र के आधार पर उसका नाम निकाल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed