फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered for comment on BJP district president

भाजपा जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी के मामले में केस दर्ज

Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Case registered for comment on BJP district president
भाजपा जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी के मामले में केस दर्ज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सोशल मीडिया पर भाजपा जिलाध्यक्ष पर टिप्पणी करने के मामले में सदर पुलिस ने एक युवक पर मानहानि के आरोप व आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई जिलाध्यक्ष की तहरीर पर की गई है।
दरअसल भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव के खिलाफ फेसबुक पेज पर एक युवक ने टिप्पणी की। उसने उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए थे। मामला जिलाध्यक्ष के संज्ञान में आया तो उन्होंने युवक की पहचान कराई। उसके बाद उसके खिलाफ सदर थाने में तहरीर दी। सदर पुलिस ने आरोपित युवक पर मानहानि और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष की शिकायत पर विंध्याचल चौधरी, बर्डपुर नंबर 12 टोला, पकड़ीहवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed