फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Case registered against two including Pradhan for leasing government land

Gorakhpur News: सरकारी भूमि पट्टा करने पर प्रधान समेत दो पर केस दर्ज

Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
Case registered against two including Pradhan for leasing government land
- एसडीएम के आदेश पर सहजनवां पुलिस ने दर्ज किया केस
विज्ञापन

- पाली ब्लाॅक के भूआशहीद ग्रांम पंचायत के मईला गांव का है मामला

सहजनवां (गोरखपुर)। तहसील के पाली ब्लाॅक के भूआशहीद ग्राम पंचायत में मईला टोला स्थित सरकारी भूमि को पट्टा करने के मामले में एसडीएम ने जांच के बाद प्रधान समेत दो खिलाफ सहजनवां थाने में केस दर्ज कराया है।

क्षेत्र के भूआशहीद ग्राम पंचायत के प्रधान की शिकायत थी कि उन्होंने मईला निवासी एक ग्रामीण को सरकारी भूमि राजस्व ग्राम भूआशहीद बिना किसी अधिकारी की अनुमति की फर्जी रसीद पर एक साल का पट्टा दे दिया। उसमें धन उगाही कर रुपया हड़प लिया। इस मामले की सहजनवां तहसीलदार ने जांच की तो पता चला कि प्रधान पट्टा की भूमि पर दो महिलाओं ने हरा चारा (बरसीन व चरी) की बुवाई की है। वहीं भूआशहीद स्थित की भूमि पर भी एक महिला ने हरे चारे की बुआई की है। उसे भी प्रधान ने एक साल के लिए पट्टा किया है।
विज्ञापन

मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद एसडीएम ने प्रधान रामबेलास व मईला निवासी सुनील मल्ल पर सहजनवां थाने में केस दर्ज कराया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed