{"_id":"63c3977035030728963f95cf","slug":"case-registered-against-three-youths-who-abducted-a-young-man-and-threw-him-pond-in-gorakhpur-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को अगवा कर तालाब में फेंकने वाले तीन युवकों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गोरखपुर में युवक को अगवा कर तालाब में फेंकने वाले तीन युवकों पर केस दर्ज
Sun, 15 Jan 2023 11:34 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 15 Jan 2023 11:34 AM IST
सार
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दीपक की तहरीर पर शोएब, दिव्यम और विनय के खिलाफ मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक गुलरिहा मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
FIR
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अजय चौधरी के भतीजे दीपक चौधरी को अगवा कर मारने-पीटने वाले तीन युवकों के खिलाफ गुलरिहा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही गिरफ्तारी के लिए आरोपियों के गांव में छापेमारी भी शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस को सूचना देने पर आरोपियों ने ईंट पत्थर से घर पर हमला कर जान से मारने की धमकी भी दी है।
पुलिस को दिए तहरीर में दीपक चौधरी ने बताया कि चाचा अजय चौधरी के आवास टाइप-वन क्वार्टर नंबर 47 में परिवार के साथ रहता हूं। बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे सामान लेने मेडिकल कॉलेज गेट पर गया था। मेडिकल कॉलेज के दक्षिणी गेट के बगल में दुर्गा मंदिर के पास चाय की दुकान पर चाय पी रहा था। इस बीच काले रंग की कार में फतेहपुर निवासी शोएब अपने दो साथियों दिव्यम और विनय निवासी रेल विहार के साथ पहुंचा और गाड़ी के पास बुलाया।
गाड़ी के पास न जाने पर जबरदस्ती खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। शोर मचाने पर सीने पर पिस्टल लगा दिया। इसके बाद मोबाइल छीनकर चिलुआताल क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के पास गमछे से हाथ बांधकर बेल्ट से मार पीटकर तालाब में फेक दिए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो किसी तरह बाहर निकाले और परिजनों को सूचना दी। इलाज के लिए परिजन बीआरडी लेकर आए। इस बीच कुछ लोग घर पहुंचे और ईंट पत्थर चलाते हुए धमकी दी कि अगर पुलिस में शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। सूचना पर 112 नंबर की टीम भी मौके पर पहुंची थी।